Advertisment

RPF Constable Final Result 2026: आरपीएफ कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट से डाउनलोड करें Merit List PDF

RPF Constable Result 2026 16 फरवरी को जारी हुआ। CBT, PET, PMT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर लिस्ट PDF में जारी की गई है। रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध है।

author-image
Shaurya Verma
RPF Constable Final Result 2026 Out c

RPF Constable Final Result 2026: रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे कैंडीडेट्स के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने RPF Constable भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट 16 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में अपलोड किया गया है।

Advertisment

कब और कहां जारी हुआ रिजल्ट 

आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस PDF में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल है, जिन्हें अगली और अंतिन चयन प्रक्रिया के बाद नियुक्ति के लिए अस्थायी रुप से चयनित किया गया है। कैंडीडेट्स वेबसाइट पर जाकर सीधे रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

कैसे हुआ चयन

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया गया है। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी (Computer Based Test) आयोजित की गई, जो 2 से 7 मार्च, 9 से 12 मार्च औक 17 से 18 मार्च 2025 के बीच हुई थी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा पीईटी (Physical Efficiency Test) और शारीरिक माप परीक्षा पीएमटी (Physical Measurement Test) का आयोजन 13 नवंबर 2025 से 6 दिसंबर 2025 तक किया गया। इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के बाद फाइनल मेरिट सूची तैयार की गई।  

ये भी पढ़ें - Bareilly News: हिंदू सहेली को बहला-फुसलाकर घर ले गईं मुस्लिम सहेलियां, नशीला पदार्थ देकर भाई से कराया दुष्कर्म

Advertisment

पीडीएफ में क्या जानकारी दी गई है

आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2026 PDF में सेलेक्टिड कैंडीडेट्स के रोल नंबर Chronological ऑर्डर में दिए गए हैं। ये क्रम मेरिट के अनुसार नहीं है, बल्कि केवल सूचीबद्ध करने के उद्देश्य से हैं। उम्मीदवारों को कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पद पर नियुक्ति के लिए अस्थायी रूप से पैनल में शामिल किया गया है। 

ये भी पढ़ें - Kanpur Crime News: कानपुर में रिटायर फौजी ने बंदूकर से मारकर की पत्नी-बेटे की हत्या, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, आधार कार्ड से हुई पहचान

रिजल्ट कैसे करें चेक

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर CEN RPF 02/2024 (Constable) सेक्शन में जाएं
Result and Cut Off लिंक पर क्लिक करें
सीबीटी रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें 
फिर Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें  

Advertisment

ये भी पढ़ें - RBI Assistant Recruitment 2026: RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 650 पदों पर आवेदन शुरू, 78 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

आगे की प्रक्रिया क्या होगी

रिजल्ट में शामिल उम्मीदवारों को नियुक्ति से जुड़ी आगे की जानकारी संबंधित आरआरबी या आरपीएफ की ओर से दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। 

ये भी पढ़ें - T20 World cup 2026 IND VS PAK: क्रिकेट के महासंग्राम में भारत की 61 रनों से जीत, ईशान ने खेली 77 रनों की पारी, अयूब ने 3 विकेट लिए

Advertisment

RPF Constable Final Result 2026 RPF Constable Result 2026 RPF Constable Final Merit List
Advertisment
चैनल से जुड़ें