Advertisment

T20 World cup 2026 IND VS PAK: क्रिकेट के महासंग्राम में भारत की 61 रनों से जीत, ईशान ने खेली 77 रनों की पारी, अयूब ने 3 विकेट लिए

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। ईशान किशन के 77 रन की बदौलत भारत ने 175/7 बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर पूरी तरह कब्जा जमाया।

author-image
Shaurya Verma
T20 World cup 2026 IND VS PAK India beat pakistan by 50 run suryakumar yadav agha khan ishan kishan hindi news zxc (1)


T20 World cup 2026 IND VS PAK: क्रिकेट में महासंग्राम में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 114 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 44 रनों की पारी खेली।

Advertisment

WhatsApp Image

भारत की तरफ से ओपनर ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली। ईशान ने 77 रनों की पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही 0 पर आउट हुए।  कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में तीन चौके की मदद से 32 रन बनाए।  

HBNDavCbAAARBAX

भारत के लिए हार्ड हिटर शिवम दुबे ने 27 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए। इनिंग्स की समाप्ति तक रिंकु सिंह ने 4 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से 11 रन बनाए। 

पाकिस्तान के लिए अयूब और उस्मान चमके 

Pakistan-Cricket-Team

पाकिस्तान की तरफ से आज साइम अयूब का दिन रहा जहां उन्होंने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि सलमान आगा, शाहीन आफरीदी और उस्मान तारिक को एक-एक विकेट मिला।  उस्मान खान ने 44 रनों की पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल है। 

Advertisment

पाकिस्तान की इनिंग शुरू में लड़खड़ाई  

पाकिस्तान ने इनिंग की शुरुआत विकेट से हुई थी। साहिबजादा फरहान शून्य बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि साइम अयूब ने भी पहली गेंद पर छक्का मार के अपने इरादे दिखाए। लेकिन जल्द ही वह जसप्रीत भुमराह का शिकार हो गए।   

पाकिस्तान ने जीरो पर पहला विकेट गंवाया

untitled-design-86-1_1771170277

पहले ही ओवर में पाकिस्तान को झटका लगा। इनफॉर्म बैटर साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले हार्दिक पंड्या की गेंद पर कैच आउट हुए। रिंकू सिंह ने कैच पकड़ा। पहली तीन गेंदे फरहान ने डॉट बॉल डाली थी। हार्दिक ने विकेट मेडन ओवर डाला।  पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा उस्मान खान ने 44 रन बनाएं। अक्षर पटेल की गेंद पर उस्मान 44 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान ने अपनी पारी ने 6 चौके और एक छ्क्का मारा। 

कुलदीप ने फुलटॉस गेंद फेंकी जिस पर मोहम्मद नवाज ने छक्का मारने की कोशिश की लेकिन शिवम दुबे को कैच थमा बैठे। 

Advertisment

भारतीय गेंदबाजों ने लगाई विकेटों की कतार 

WhatsApp Image 2026-02-15 at 10.21.59 PM

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। पाक बल्लेबाजों द्वारा 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरू से ही विकेट गवाना शुरू कर दिया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह-हार्दिक-अक्षर-वरुण ने 2-2 विकेट झटके। कुलदीप ने एक विकेट लिया।   

हेड टू हेड में किसका पड़ला भारी 

T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान 9 बार आमने-सामने ऊतर चुकी हैं जिसमें से 8 मैचों में भारत ने पाकिस्तान को घूल चटाई है और एक बार पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी है। T20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत पाकिस्तान से 10 विकेट हारा था। ये भारतीय टीम की T20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के हाथो पहली हार थी। 

कोलंबों में भारत का प्रदर्शन  

भारत का श्रीलंका के मैदानों में हमेशा से अच्छा ही प्रदर्शन रहा है। लेकिन बात अगर कोलंबो की करें तो भारतीय टीम ने 2009 से आर प्रेमदासा स्टेडियम में 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलें हैं। 16 मैचों में भारत को 12 में जीत मिली है और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2012 के बाद भारत ने इस मैदान पर 6 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।  

Advertisment

भारत का सर्वोच्च स्कोर 

आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का सर्वोच्च स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी 2026 को 175/7 था। वहीं इसी मैदान पर भारत का न्यूनतम स्कोर श्रीलंका के खिलाफ 81/8 रहा है। ये मैच दोनों टीमों के बीच जुलाई 2021 में खेला गया था। 

2026 IND VS PAK T20 World cup 2026 IND VS PAK IND vs PAK india vs pakistan t20 world cup
Advertisment
चैनल से जुड़ें