Advertisment

Bareilly News: हिंदू सहेली को बहला-फुसलाकर घर ले गईं मुस्लिम सहेलियां, नशीला पदार्थ देकर भाई से कराया दुष्कर्म

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुस्लिम समुदाय की सहेली पर बहाने से घर ले जाने और उसके भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कक्षा 10 की हिंदू समुदाय की छात्रा ने पुलिस से शिकायत की है।

author-image
Satya Sharma
up rape case

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नवाबगंज क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की सहेली पर बहाने से घर ले जाने और उसके भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कक्षा 10 की छात्रा ने पुलिस से शिकायत की है। छात्रा का आरोप है कि अब आरोपी के परिजन उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।

Advertisment

मुस्‍ल‍िम सहेलियों ने ह‍िंदू सहेली को जाल में फंसाया 

बता दें कि मुस्लिम सहेलियां उसे बहाने से घर बुलाकर ले गईं, फिर नशीला पदार्थ देकर अपने भाई अनस को सौंप दिया। अनस से उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और उसे वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। रविवार को छात्रा की शिकायत पर नवाबगंज थाने में अनस, उसकी दोनों नाबालिग बहनों व माता, पिता पर केस दर्ज किया गया है। 

पीड़ित का आरोप है कि अनस व उसकी बहनों ने धमकाया कि यदि शिकायत की तो अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी जाएगी। पीड़ित छात्रा के पिता उत्तराखंड में नौकरी करते हैं इसलिए वह अपनी मां के साथ गांव में रहती है। उसने बताया कि शनिवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने गई थी। छोटा भाई वहां कुछ देर रुककर लौटा आया। दोपहर को छुट्टी होने पर उसके साथ पढ़ने वाली नाबालिग दो मुस्लिम बहनों ने रोक लिया। बातचीत के दौरान दोनों ने कहा कि घर पर जरूरी काम है, इसलिए साथ चलो। उससे मना किया तो नशीला खाद्य पदार्थ देकर बेसुध कर दिया। इसी अवस्था में दोनों सहेलियां पैगा गांव स्थित अपने घर ले गईं।

नशे में होने के कारण पीड़िता विरोध नहीं कर पा रही थी मगर फिर भी उसका दिमाग काम कर रहा था। वहां दोनों सहेलियों ने एक कमरे में बंद कर दिया, वहां उनका भाई अनस पहले से था। उसने दुष्कर्म किया। कमरे के बाहर दोनों सहेलियां व उसके माता, पिता थे। दुष्कर्म कर अनस भाग गया। छात्रा के पिता के अनुसार, शनिवार शाम को उसे तलाशने निकले थे। इसकी भनक लगने पर अनस के परिवार वाले छात्रा को बेसुध अवस्था में गांव के बाहर छोड़कर भाग गए।

Advertisment

up rape case

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस 

पुलिस आरोपी युवक के साथ ही उसके परिजनों की तलाश कर रही है, मगर वह घर से फरार हो चुके हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में शिकायती पत्र के आधार पर अपहरण, दुष्कर्म, धमकी और पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:Kanpur Crime News: कानपुर में रिटायर फौजी ने बंदूकर से मारकर की पत्नी-बेटे की हत्या, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, आधार कार्ड से हुई पहचान

Bareilly news rape case Bareilly rape case muslim hindu friends UP News
Advertisment
चैनल से जुड़ें