Advertisment

RBI Assistant Recruitment 2026: RBI असिस्टेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 650 पदों पर आवेदन शुरू, 78 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

RBI Assistant Recruitment 2026 के तहत 650 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू है और 8 मार्च 2026 अंतिम तिथि है। प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को होगी। चयन प्रीलिम्स, मेंस और LPT के आधार पर किया जाएगा।

author-image
Shaurya Verma
_RBI Assistant Recruitment 2026-notification-650-vacancy salary upto 78 thousand hindi zxc

RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने Assistant पदों पर भर्ती के लिए RBI Assistant Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर में 650 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है और इच्छुक उम्मीदवार 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 

Advertisment

कितने पदों पर होगी भर्ती और चयन प्रक्रिया

आरबीआई की इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत Assistant के कुल 650 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) और मुख्य परीक्षा (Main Examination) शामिल हैं। इन दोनों परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा यानी लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (Language Proficiency Test – LPT) से गुजरना होगा।

आवेदन से जुड़ी अहम तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 तय की गई है। इसी दिन आवेदन में संशोधन की सुविधा भी बंद हो जाएगी। उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल सकेंगे। ऑनलाइन फीस भुगतान की प्रक्रिया 16 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक चलेगी।

प्रारंभिक परीक्षा की तारीख और पैटर्न

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (objective type) होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का कुल समय 60 मिनट रहेगा। इसमें अंग्रेजी भाषा (English Language), संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability) और तर्कशक्ति (Reasoning Ability) से प्रश्न शामिल होंगे।

Advertisment

आवेदन शुल्क की जानकारी

Assistant पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा। SC, ST, PwBD और EXS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केवल 50 रुपये प्लस 18 प्रतिशत GST का इंटिमेशन चार्ज तय किया गया है। वहीं सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये प्लस 18 प्रतिशत GST आवेदन शुल्क देना होगा। बैंक स्टाफ के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। 

ये भी पढ़ें - कानपुर देहात PWD स्कैम: PWD विभाग ने टेंडर प्रक्रिया से पहले दिए 56 लाख, ठेकेदार का आरोप- कैशियर-अकाउंटेंट ने मांगा 10% कमीशन

योग्यता और आयु सीमा क्या है

आरबीआई ने असिस्टेंट पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी जानकारी नोटिफिकेशन में जारी की है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Alankar Agnihotri Controversy: राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी में अलंकार अग्निहोत्री, बोले भाजपा से कट चुके हैं सामान्य और ओबीसी मतदाता

कितना वेतन मिलेगा

Assistant पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,000 रुपये प्रतिमाह का प्रारंभिक बेसिक वेतन मिलेगा। यह वेतनमान 29000 से शुरू होकर 78,640 रुपये तक जाएगा। इसके अलावा समय-समय पर लागू होने वाले भत्ते (allowances) भी दिए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें - Kanpur Crime News: कानपुर में रिटायर फौजी ने बंदूकर से मारकर की पत्नी-बेटे की हत्या, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, आधार कार्ड से हुई पहचान

Advertisment

कैसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा, जरूरी जानकारी भरनी होगी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। 

ये भी पढ़ें - Bareilly News: हिंदू सहेली को बहला-फुसलाकर घर ले गईं मुस्लिम सहेलियां, नशीला पदार्थ देकर भाई से कराया दुष्कर्म

RBI Assistant Vacancy 2026 RBI Assistant Notification RBI Assistant Recruitment 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें