Advertisment

Kanpur Crime News: कानपुर में रिटायर फौजी ने बंदूकर से मारकर की पत्नी-बेटे की हत्या, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड, आधार कार्ड से हुई पहचान

author-image
Preeti Dwivedi
kanpur fauji crime news

UP Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां आजज सोमवार 16 फरवरी को एक रिटायर फौजी ने अपनी डबल बैरल बंदूक से पत्नी और 16 साल के नाबालिग बेटे की हत्या कर दी है।

Advertisment

इतना ही नहीं इसके बाद खुद रेलवे लाइन पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पूरा मामला सेन पश्चिम पारा थाना अंतर्गत बखरिया गांव का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से रिटायर फौजी चेतराम पासवान के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

आधार कार्ड से मृतक की पहचान

आपको बता दें मृतक रिटायर फौजी की पहचान उसके पॉकेट में डले आधार कार्ड से हुई है। जिसका नाम चेतराम पासवान (51) है। उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता वर्मा (40) और बेटे दीप (16) की अपनी डबल बैरल बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी है। इस मामले में सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस, डीसीपी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। इस पूरे मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों के पीछे का कारण खोजने में लगी है। 

मालगाड़ी से कटकर दी जान 

आपको बता दें पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली कि सोमवार सुबह 7:30 बजे सूचना मिली कि कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने उसके जेब में मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर के आधार पर पहचान चेतराम पासवान के रूप में की। 

Advertisment

घर पहुंचे तो मिले शव 

पुलिस के अनुसार जब पुलिस आधार कार्ड देखकर चेतराम के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला पड़ा था। अंदर गए तो दो लाशें पड़ी थीं।  आवाज देने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला और पुलिस घर के अंदर गई तो वहां महिला और नाबालिग लड़के की लाश पड़ी थी। 

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि पति ने पत्नी और बेटे की हत्या के बाद सुसाइड किया होगा। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह शवों के पोस्टमॉर्टम के बाद ही होगी। 

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 16 February: राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जले 7 कर्मचारी, धार भोजशाला केस में आज सुनवाई, हाईकोर्ट में खुलेगी ASI रिपोर्ट

Advertisment
kanpur crime news
Advertisment
चैनल से जुड़ें