Advertisment

Alankar Agnihotri Controversy: राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी में अलंकार अग्निहोत्री, बोले भाजपा से कट चुके हैं सामान्य और ओबीसी मतदाता

बरेली में अलंकार अग्निहोत्री ने नई पार्टी गठन का दावा करते हुए कहा कि सामान्य और OBC मतदाता भाजपा से कट चुके हैं। ई-मेल पर आए आवेदनों में 60 फीसदी भाजपा पदाधिकारी हैं। 20-25 दिन में पार्टी नाम और घोषणा पत्र तय होगा।

author-image
Shaurya Verma
alankar-agnihotri-new-political-party-announcement-bjp-obc-voters hindi news zxc

Alankar Agnihotri Controversy: निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा है कि जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के मतदाता अब भारतीय जनता पार्टी से दूरी बना चुके हैं और देश को एक नए राजनीतिक विकल्प की जरूरत है। महाशिवरात्रि के अवसर पर परशुराम धाम में दर्शन के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के बीच यह बातें कहीं।

Advertisment

नई पार्टी को लेकर शुरू हुई औपचारिक प्रक्रिया

अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि नई पार्टी के गठन की दिशा में पहला कदम उठाते हुए एक ई-मेल आईडी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि ई-मेल पर मिले आवेदनों ने उन्हें चौंका दिया है, क्योंकि करीब 60 प्रतिशत आवेदन भाजपा के मौजूदा पदाधिकारियों की ओर से आए हैं। उनके अनुसार यह साफ संकेत है कि पार्टी के भीतर भी असंतोष गहराता जा रहा है। Alankar Agnihotri statement

20 से 25 दिनों में नाम और घोषणा पत्र तय करने का दावा

अलंकार ने कहा कि नई पार्टी के नाम, संविधान (constitution) और घोषणा पत्र (manifesto) को लेकर काम तेज़ी से चल रहा है। इस प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कानूनी सलाह ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले 20 से 25 दिनों में सभी दस्तावेजों को अंतिम रूप देकर निर्वाचन आयोग के समक्ष आवेदन किया जाएगा।

भाजपा पर छद्म सनातनी होने का आरोप

अपने बयान में अलंकार अग्निहोत्री ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी खुद को सनातनी बताती है, लेकिन असल में वह छद्म सनातनी है। उनका कहना था कि भाजपा ने अब तक हिंदू-मुस्लिम विभाजन और दंगों का भय दिखाकर चुनाव जीते हैं, जबकि जमीनी मुद्दों पर सामान्य और ओबीसी समाज की अनदेखी की गई है।

Advertisment

एसटी-एससी कानून और सामाजिक असंतोष का जिक्र

अलंकार ने कहा कि मौजूदा सरकार ने एसटी-एससी एक्ट (SC-ST Act) को और कठोर बनाकर सामान्य और पिछड़े वर्ग के लोगों की भावनाओं को आहत किया है। उनके अनुसार इससे समाज में असंतुलन और नाराजगी बढ़ी है, जिसे राजनीतिक नेतृत्व ने समझने की कोशिश नहीं की। BJP OBC voters 

एपस्टीन फाइल और राष्ट्रीय मुद्दों पर बयान

उन्होंने एपस्टीन फाइल (Epstein files) का जिक्र करते हुए कहा कि विदेशों में इस मामले को लेकर लोग इस्तीफा दे रहे हैं, जबकि भारत में इस सच्चाई को दबाया जा रहा है। साथ ही दिल्ली में देश की बेटी रुचि तिवारी के साथ हुई घटना को दुखद बताते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से रुचि से मिल चुके हैं और पूरा देश उनके साथ खड़ा है। Alankar Agnihotri New political party India 

ब्राह्मण समाज के नेतृत्व पर नाराजगी

अलंकार अग्निहोत्री ने ब्राह्मण बिरादरी के उच्च पदों पर बैठे लोगों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रभावशाली लोगों की निष्क्रियता के कारण बेटियों की बेइज्जती जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

Advertisment

Alankar Agnihotri statement BJP OBC voters Alankar Agnihotri New political party India Alankar Agnihotri Controversy
Advertisment
चैनल से जुड़ें