/bansal-news/media/media_files/2025/12/23/mp-sir-2025-12-23-11-20-16.jpg)
MP Bhopal SIR Draft Voters List: आज देश के केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीन राज्यों का SIR ड्राफ्ट जारी होना है।भोपाल (Bhopal News) जिले की बैरसिया, उत्तर, नरेला, मध्य, दक्षिण-पश्चिम, गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा हो चुका है। इसके बाद 23 दिसंबर मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता (SIR Voters List Draft) सूची जारी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 21 लाख 25 हजार 908 मतदाताओं की जांच की गई इसमें से 4 लाख 38 हजार 876 नाम हटाए जा रहे हैं।
सात विधानसभा क्षेत्रों में घट जाएगी इतनी मतदाता संख्या
डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान मृत, स्थानांतरित, लंबे समय से अनुपस्थित और डुप्लीकेट एंट्री वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। नाम कटने के बाद जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता संख्या घटकर 16 लाख 87 हजार 454 रह जाएगी।
कहाँ-कितने वोटर्स
| विधानसभा | SIR डिजिटाइजेशन वाले वोटर्स |
|---|---|
| बैरसिया | 2,40,958 |
| भोपाल उत्तर | 1,98,292 |
| नरेला | 2,72,590 |
| भोपाल दक्षिण-पश्चिम | 1,70,478 |
| भोपाल मध्य | 1,77,046 |
| गोविंदपुरा | 3,03,519 |
| हुजूर | 3,20,531 |
| कुल | 16,83,341 |
‘नो-मैपिंग’ श्रेणी में 1 लाख 16 हजार 317 वोटर्स
रिपोर्ट के अनुसार 1 लाख 16 हजार 317 ऐसे मतदाता हैं, जिनका 2003 की वोटर लिस्ट के अनुसार रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है। इन्हें ‘नो-मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है और इन्हें 23 दिसंबर मंगलवार से नोटिस भेजे जाएंगे। इन मतदाताओं को अगले 50 दिनों के भीतर अपने दस्तावेज पेश करने होंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिले के 2289 मतदान केंद्रों पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चस्पा की जाएगी। आज मंगलवार 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची जारी होगी। इसके बाद अगले महीने 22 जनवरी तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने-अपने बूथ पर बैठकर फॉर्म 6, 7 और 8 के जरिए दावे और आपत्तियां स्वीकार करेंगे। ये पूरी प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी। इसमें नए नाम जुड़ेंगे और गलत नाम हटाए जा सकेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़ी गयी ख़बरें : गुना में इंसानियत शर्मसार: चलती बस में जन्मा बच्चा, एंबुलेंस स्टाफ ने बचाई मां और नवजात की जान, बस कर्मचारियों ने ऐसे वसूले पैसे
कांग्रेस ने लगाया गड़बड़ियों का आरोप
आज ड्राफ्ट जारी होना है इसके पहले ही आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अमित शर्मा ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कहा है कि 14 फरवरी तक नगर निगम के 85 वार्डों में रोजाना मतदाताओं की सुनवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा एसआईआर के दौरान अधिकारियों को घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करने की जिम्मेदारी दी गई थी। अब मंगलवार से दावे-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें