Advertisment

रोड पर पानी फैलने पर खूनी संघर्ष: ग्वालियर में दो पक्षों के बीच चली गोली, पत्थरबाजी और मारपीट में महिला-बच्चे समेत कई घायल

ग्वालियर में सड़क पर पानी फैलने और स्पीड ब्रेकर के कारण हुए जलभराव को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि इसमें गोली चली और पत्थरबाजी हुई। इस संघर्ष में दो युवक, महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं।

author-image
Vikram Jain
gwalior ashok colony water dispute firing stone pelting injured hindi news zvj

थाटीपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में तनाव, विवाद का वायरल हुआ वीडियो।

Gwalior Road Water Dispute Firing Incident: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की अशोक कॉलोनी में रविवार दोपहर सड़क पर पानी फैलने जैसी मामूली बात को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। गली में जलभराव को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने न सिर्फ जमकर पत्थरबाजी की, बल्कि एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने और रॉड से हमला और मारपीट हो गई। इस खूनी संघर्ष में दो युवक के सिर में चोट आई है, जबकि कुछ महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं। इस विवाद से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर घटना की पड़ताल कर रही है।

Advertisment

जलभराव को लेकर शुरू हुआ विवाद

यह घटना रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच थाटीपुर थाना क्षेत्र की अशोक कॉलोनी में हुई। कॉलोनी में रहने वाले सूरज दुबे और आकाश दुबे और पड़ोसी सुनील गोस्वामी और जितेंद्र गोस्वामी से विवाद हुआ। झगड़े की मुख्य वजह गली में स्पीड ब्रेकर के निर्माण के कारण जलभराव होना बताया जा रहा है। इसी बात पर दोनों पड़ोसी पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। कॉलोनी में हुई झड़प के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Gwalior Road Water Dispute Firing
रोड पर पानी फैलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट।

जमकर झगड़ा, गोली चली, चले पत्थर

बहस बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घायल सूरज दुबे ने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूरज ने आरोप लगाया है कि सुनील गोस्वामी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चलाईं, जबकि जितेंद्र गोस्वामी ने रॉड से हमला किया। इस घटना में सूरज दुबे और आकाश दुबे के सिर में चोटें आई हैं। इस संघर्ष में कुछ महिलाओं और बच्चों भी घायल होने की सूचना है। वहीं दूसरे पक्ष (गोस्वामी पक्ष) ने भी पलटवार करते हुए मारपीट की शिकायत थाटीपुर थाने में दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें... MY Hospital Indore: इंदौर को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने किया 1450 बेड वाले आधुनिक MY अस्पताल भवन का भूमिपूजन, नौ मंजिला होगी बिल्डिंग

Advertisment

घटना का वीडियो आया सामने

इस हिंसक झड़प से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंक रहे हैं। इसके अलावा, वीडियो में एक व्यक्ति बंदूक ताने हुए भी नजर आ रहा है।

थाटीपुर थाना प्रभारी दीपेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज कर रही है और गोली चलाने के आरोपों की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... Satna Ambulance Viral Video: रोड एक्सीडेंट में घायल ने एंबुलेंस में की उल्टी, भड़क गया ड्राइवर, मरीज की पत्नी से धुलवाई गाड़ी, वीडियो वायरल

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें...Gwalior Marriage Cancelled: फेरों से पहले मंडप में दुल्हन ने शादी से किया इनकार, दूल्हे को दिव्यांग बताकर लौटाई बारात, थाने पहुंचा मामला

ये खबर भी पढ़ें...Indore Metro Route: इंदौर में अंडरग्राउंड रहेगा मेट्रो का रूट, एलिवेटेड ब्रिज की प्लानिंग नहीं बदलेगी, समीक्षा बैठक के बाद CM मोहन यादव बोले

Gwalior news, Gwalior crime news, Gwalior Firing Incident, Gwalior Water Dispute, Gwalior Ashok Colony Violence, Stone Pelting, Neighbors Fight, Thathipur Police Gwalior, Gwalior Firing Viral Video

Advertisment
Gwalior News Gwalior Crime News Stone pelting Gwalior firing incident Gwalior Water Dispute Gwalior Ashok Colony Violence Neighbors Fight Thathipur Police Gwalior Gwalior Firing Viral Video
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें