Advertisment

AI समिट विवाद: ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, परिवार थाने-थाने भटक रहा, पिता बोले- घर में घुसकर मारे थप्पड़!

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'भारत एआई समिट 2026' में विरोध प्रदर्शन करने मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर के यूथ कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट की और मोबाइल जब्त कर लिए। 

author-image
Vikram Jain
madhya pradesh gwalior youth congress leader jitendra yadav arrested by delhi police ai summit protest hindi news

 Bharat AI Summit Vivad Gwalior Congress leader arrested: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'भारत एआई समिट 2026' (Bharat AI Summit 2026) के दौरान प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर पहुंचकर यूथ कांग्रेस (youth congress) के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट की और बिना बताए जितेंद्र को अपने साथ ले गई। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदेश में सियासी पारा हाई हो गया है। कांग्रेस ने इसे कानूनी व्यवस्था का उल्लंघन और अराजकता करार दिया है।

Advertisment

AI समिट में हुआ था भारी बवाल

राजधानी दिल्ली में 20 फरवरी को आयोजित 'भारत एआई समिट 2026' (Bharat AI Summit) के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर ऐसी टी-शर्ट्स लहराई थीं, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो के साथ 'PM Is Compromised' लिखा हुआ था। 

भारत मंडपम में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समिट के दौरान 15-20 कांग्रेस कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए थे। उन्होंने ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी की थी। दिल्ली पुलिस ने इसे सुरक्षा में चूक और प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना है। अब वीडियो फुटेज के आधार पर दिल्ली पुलिस अब प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ कर रही है।

इसी कड़ी में शनिवार रात करीब 1:30 बजे दिल्ली और स्थानीय पुलिस की टीम ग्वालियर के पटेल नगर, सिटी सेंटर स्थित कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव के घर पहुंची। परिजनों के मुताबिक, पुलिस बिना किसी वारंट या पूर्व सूचना के दीवार फांदकर और गेट खोलकर घर में दाखिल हुई।

Advertisment

ये खबर भी पढ़े... MP में सियासी संग्राम: AI समिट विवाद पर BJYM और कांग्रेस आमने-सामने, इंदौर में पथराव, भोपाल में उखाड़े होर्डिंग्स, ग्वालियर में भी प्रदर्शन

पिता बोले-बेटे से हुई मारपीट

जितेंद्र के पिता केशव यादव ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने रोते हुए मीडिया को बताया कि आधी रात को करीब डेढ़ बजे कुछ लोग सादी वर्दी और कुछ पुलिस ड्रेस में घर में घुस आए। उन्होंने जितेंद्र के कमरे में जाकर उसे थप्पड़ मारे और जबरदस्ती दिल्ली रजिस्ट्रेशन वाली स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर ले गए। रविवार सुबह पुलिस फिर आई और परिवार के सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए, जिन्हें बाद में लौटा दिया गया। केशव यादव का कहना है कि उन्हें यह तक नहीं पता कि उनका बेटा अब किस हाल में और कहां है। बताया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मामले में बेटे जितेंद्र को हिरासत में लिया है।

ये खबर भी पढ़े... Indore Bjym Protest SI Ghayal: इंदौर में भाजयुमो-कांग्रेस आपस में भिड़े, पत्थरबाजी की, हालत बेकाबू, SI घायल, सीने पर लगा पत्थर

Advertisment

कांग्रेस ने की कार्रवाई की निंदा

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर बदसलूकी की और बिना वारंट के बेटे को उठा ले गए। इधर मामले में ग्वालियर कांग्रेस पुलिस प्रशासन और सरकार पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लगता ही नहीं कि एमपी में कोई कानूनी व्यवस्था है। पूर्ण अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने परिजनों को प्रताड़ित किया और रेड डालने का तरीका पूरी तरह अनाधिकृत था। शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुबह से पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़े... आलीराजपुर जहरकांड: 9 दिन बाद जिंदगी की जंग हारी मां, तीन बच्चों को जहर देने वाली नूरी बाई ने भी तोड़ा दम, महिला के बयान नहीं हुए थे दर्ज

मामले में स्थानीय पुलिस की चुप्पी

इस पूरे मामले में ग्वालियर की स्थानीय पुलिस और यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह दिल्ली पुलिस का मामला है और वे सिर्फ सहयोग कर रहे थे।

Advertisment

ये खबर भी पढ़े... शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मुस्लिम MLA की तारीफ: बोले- आतिफ अकील लाए गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प, हिंदू विधायकों को दी नसीहत

Gwalior News, Gwalior Youth Congress Leader Arrest, Jitendra Yadav Gwalior, Bharat AI Summit 2026, Delhi Police Raid Gwalior, PM Modi Protest, Donald Trump Protest, MP Politics, MP Congress

mp congress Bharat AI Summit 2026 Gwalior News
Advertisment
चैनल से जुड़ें