Advertisment

MP में सियासी संग्राम: AI समिट विवाद पर BJYM और कांग्रेस आमने-सामने, इंदौर में पथराव, भोपाल में उखाड़े होर्डिंग्स, ग्वालियर में भी प्रदर्शन

दिल्ली में आयोजित एआई समिट में यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में मध्यप्रदेश में भाजयुमो प्रदेश व्यापी प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में पीसीसी दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता लाठियों के साथ जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार खड़े हैं।

author-image
Vikram Jain
madhya pradesh bjym protest congress

Bharat AI Summit Vivad MP BJYM Protest: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'भारत एआई समिट' (Bharat AI Summit 2026) के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन ने मध्यप्रदेश में नई सियासी जंग छेड़ दी है। भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) आज पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन कर रही है। इंदौर में यह विरोध हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जहाँ पथराव में एक सब-इंस्पेक्टर (SI) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय (PCC) के बाहर तनाव का माहौल है, जहाँ कांग्रेसियों और बीजेपी कार्यकर्ता के बीच भारी हंगामा देखने को मिला। ग्वालियर में भी जमकर विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं।

Advertisment

भोपाल में पीसीसी दफ्तर के बाहर हंगामा

राजधानी भोपाल में सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) का घेराव करने निकले। पुलिस ने शिवाजी नगर की ओर जाने वाले रास्तों पर कड़ी बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिसके चलते कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। हंगामा इतना बढ़ा कि आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर लगे कांग्रेस के होर्डिंग्स उखाड़ फेंके। इस दौरान पथराव की खबर भी सामने आई है, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं। 

इसी गहमागहमी के बीच एक दिलचस्प नजारा भी दिखा, बीजेपी का एक कार्यकर्ता रास्ता भटककर सीधे कांग्रेस दफ्तर के अंदर पहुंच गया। वहां मौजूद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उसे अपनी स्कूटी पर बिठाया और सुरक्षित प्रदर्शन स्थल तक वापस छोड़ा।

ग्वालियर में फूंका राहुल गांधी का पुतला

ग्वालियर में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। विशाल रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने सीधा आरोप लगाया कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर 'भारत विरोधी' एजेंडा चलाकर देश की छवि धूमिल करने की साजिश रच रही है। ग्वालियर में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दिया।

Advertisment

दिल्ली की घटना का एमपी में असर

बीते दिन 20 फरवरी को दिल्ली में 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। बीजेपी का आरोप है कि इस वैश्विक आयोजन में ऐसी हरकत कर कांग्रेस ने विश्व स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुँचाया है। इसी के विरोध में आज शनिवार को भाजयुमो ने प्रदेश व्यापी घेराव का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें... Indore Bjym Protest SI Ghayal: इंदौर में भाजयुमो-कांग्रेस आपस में भिड़े, पत्थरबाजी की, हालत बेकाबू, SI घायल, सीने पर लगा पत्थर 

इंदौर में पथराव और पुलिस अधिकारी घायल

इंदौर में भाजयुमो के प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब नियंत्रण से बाहर हो गई जब बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर टकराव और पत्थरबाजी हुई। इस उपद्रव को शांत कराने की कोशिश कर रहे पुलिस अधिकारी एसआई (SI) आरएस बघेल पथराव की चपेट में आ गए। उनके सीने पर एक बड़ा पत्थर लगा है, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया है।

Advertisment

भोपाल में लाठी के साथ तैयार कांग्रेसी

राजधानी भोपाल में माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। भाजयुमो के पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) दफ्तर के घेराव की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और पदाधिकारी दफ्तर के बाहर लाठियां लेकर जमा हो गए हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक विरोध का जवाब लाठी से देंगे। शिवाजी नगर चौराहे से लेकर पीसीसी दफ्तर तक भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... फिर आई सोनम: पति को शिलॉन्ग ले गई पत्नी, खाने में कुछ मिलाकर खिलाया, बोली-अब पहाड़ पर चलो, आगे क्या हुआ ?

ये खबर भी पढ़ें...रीवा में रिश्वत केस में ASI ट्रैप: चौकी प्रभारी का चालक 30 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ाया, छेड़छाड़ मामले में समझौता करने मांगे थे 1 लाख रुपए

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... मैहर लैंड स्कैम: लोन का झांसा देकर हड़प ली आदिवासी की जमीन; जिंदा मालिक को कागजों में बताया मृत, पटवारी और 7 बिचौलियों पर FIR

MP Political, MP News, bhopal News, MP Political News, BJYM Protest, Bharat AI Summit 2026, Indore BJYM Protest, Congress Protest Bhopal, भारतीय जनता युवा मोर्चा, BJP vs Congress BJYM Protest bhopal  Indore Bjym Protest SI Ghayal 

MP news mp political news BJP Vs Congress Indore Bjym Protest SI Ghayal BJYM Protest bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें