Advertisment

आलीराजपुर जहरकांड: 9 दिन बाद जिंदगी की जंग हारी मां, तीन बच्चों को जहर देने वाली नूरी बाई ने भी तोड़ा दम, महिला के बयान नहीं हुए थे दर्ज

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर में अपने तीन मासूम बच्चों को जहर पिलाकर खुद आत्महत्या का प्रयास करने वाली नूरी बाई की मौत हो गई। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में तीनों बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है।

author-image
Vikram Jain
madhya pradesh alirajpur adwada mother nuri bai dies after poisoning three children hindi news zvj

Alirajpur Poisoning Case Nuri Bai Death: मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के अडवाड़ा गांव से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। 9 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद, अपने तीन बच्चों को जहर देने वाली मां नूरी बाई (30) भी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। गुजरात के दाहोद स्थित अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है, क्योंकि महिला की मौत के साथ ही इस आत्मघाती कदम के पीछे का असली कारण भी एक रहस्य बनकर रह गया है। इस घटना में तीनों बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है।

Advertisment

बच्चों को चाय में दिया था जहर, खुद भी पीया

आलीराजपुर जिले के अडवाड़ा गांव में जहरकांड की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बीती 13 फरवरी को नूरी बाई ने अज्ञात कारणों के चलते अपने तीन मासूम बच्चों सावित्री (7 वर्ष), कार्तिक (5 वर्ष) और दिव्या (3 वर्ष) को चाय में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया था और उसके बाद खुद भी वही जहरीली चाय पी ली थी।

घटना के समय नूरी बाई का पति मुकेश भिलाला मजदूरी के सिलसिले में गुजरात गया हुआ था। जब घर से चीख-पुकार मची और चारों की हालत बिगड़ी, तो आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुँचते ही तीनों मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया था, जिनका 14 फरवरी को तीनों का एक ही चिता पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया था। मृतक बच्चों में सबसे बड़ी बेटी सावित्री पहली कक्षा में पढ़ती थी।

publive-image

9 दिनों तक मौत से लड़ती रही मां

गंभीर स्थिति को देखते हुए नूरी बाई को अलीराजपुर से गुजरात के दाहोद रेफर किया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद नूरी की हालत में सुधार नहीं हुआ। 9 दिनों तक वेंटिलेटर और डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद 21 फरवरी को दम तोड़ दिया। गुजरात की आम्बुआ पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisment

publive-image

अनसुलझा रह गया रहस्य

पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि महिला होश में नहीं आई। होश में न आने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके, जिससे यह पता नहीं चल पाया कि एक मां ने अपने ही बच्चों को मौत के घाट उतारने जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

मजदूरी पर गया था पति, उजड़ गया घर

पीड़ित पिता मुकेश भिलाला जब काम से लौटा, तो उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा था। एक ही झटके में उसकी पत्नी और तीन बच्चे दुनिया से चले गए। अडवाड़ा गांव में इस घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि हंसता-खेलता परिवार इस तरह खत्म हो गया।

Alirajpur suicide case, Alirajpur news, Alirajpur Family Poisoning Case, MP Suicide News, MP News, Alirajpur Police, Mothers Suicide with Children, Alirajpur Nuri Bai Poisoning

Advertisment
alirajpur news Alirajpur suicide case
Advertisment
चैनल से जुड़ें