Advertisment

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मुस्लिम MLA की तारीफ: बोले- आतिफ अकील लाए गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प, हिंदू विधायकों को दी नसीहत

भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील द्वारा गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने का संकल्प लाने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उनकी सराहना की है। उन्होंने हिंदू विधायकों को 'धर्म से चूकने' वाला बताया।

author-image
Vikram Jain
madhya pradesh shankaracharya avimukteshwaranand praises Congress mla atif aqeel cow rashtramata resolution hindi news zvj

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद।

Shankaracharya Avimukteshwaranan Praises MLA Atif Aqeel: मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश किए गए एक 'अशासकीय संकल्प' ने प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील (Congress MLA Atif Aqeel) ने गौमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने और गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। इस कदम ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का दिल जीत लिया है। शंकराचार्य ने एक वीडियो संदेश जारी कर आतिफ अकील की तारीफ की और हिंदू विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए इसे उनके माथे पर 'कलंक' करार दिया है।

Advertisment

शंकराचार्य ने दिखाया हिंदू विधायकों को आईना

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने संदेश में स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि जिस कार्य की अपेक्षा हिंदू विधायकों से थी, उसे एक मुस्लिम विधायक ने पूरा किया है। उन्होंने कहा, "आतिफ अकील ने यह संकल्प लाकर हिंदू विधायकों से बढ़त ले ली है। जो खुद को हिंदू कहते हैं, वे अपना धर्म निभाने में पीछे रह गए और केवल नाम के हिंदू बने हुए हैं।"

संकल्प पारित न होना होगा 'कलंक'

शंकराचार्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मध्यप्रदेश के विधायकों के पास अभी भी अवसर है। यदि यह संकल्प विधानसभा में गिर जाता है, तो यह प्रदेश के सभी हिंदू विधायकों के ऊपर एक बहुत बड़ा कलंक होगा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी दल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस संकल्प को पारित कराएं और गौमाता के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा साबित करें।

ये खबर भी पढ़ें... सिंगरौली नगर निगम में महासंग्राम: महापौर और कमिश्नर के बीच तीखी नोकझोंक, फाइलों पर साइन और 'पति राज' को लेकर छिड़ी जंग, जानें पूरा मामला

Advertisment

विधायक आतिफ अकील के संकल्प की मुख्य मांगें

विधायक आतिफ अकील द्वारा लाए गए अशासकीय संकल्प में निम्नलिखित गंभीर बिंदुओं को शामिल किया गया है:

  • राष्ट्रमाता का दर्जा: गौमाता को आधिकारिक रूप से 'राष्ट्रमाता' घोषित किया जाए।
  • व्यापार पर रोक: देशभर में गौमांस और गाय के चमड़े के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।
  • कड़ी सजा: गोकशी (गाय की हत्या) करने वालों के खिलाफ कठोरतम कानून बनाकर सजा दी जाए।
  • सम्मानजनक विदाई: गाय की मृत्यु होने पर उसका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और धार्मिक सम्मान के साथ किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें...बिना चीरा, बिना बेहोशी होगा ब्लड क्लॉट का इलाज: भोपाल में शुरू हुई MP-CG की पहली अत्याधुनिक थ्रोम्बेक्टॉमी सुविधा, लकवे का खतरा होगा कम

Advertisment

अन्य मुस्लिम नेताओं का भी दिया उदाहरण

शंकराचार्य ने अपने संबोधन में केवल आतिफ अकील ही नहीं, बल्कि संसद में गौमाता के पक्ष में आवाज उठाने वाले अफजाल अंसारी, गनी बेन ठाकुर और उज्जवल रमण सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मुस्लिम जनप्रतिनिधि गौमाता के लिए आगे आ रहे हैं, तो हिंदू जनप्रतिनिधि देरी क्यों कर रहे हैं? उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे अपने विधायकों से सवाल पूछें।

ये खबर भी पढ़ें.. इंदौर में डॉक्टरी लापरवाही पर अदालत सख्त: 2 डॉक्टरों पर चलेगा गैरइरादतन हत्या का केस, एनेस्थेसिया ओवरडोज ने ली थी 17 साल के लड़के की जान

ये खबर भी पढ़ें..  रीवा में सियासी बवाल: मनगवां BJP विधायक पर नगर परिषद अध्यक्ष का बड़ा आरोप, कहा- बार-बार करते हैं पैसों की डिमांड, संगठन मंत्री को लिखा पत्र

Advertisment

Shankaracharya Avimukteshwaranand, Bhopal North Congress MLA Atif Aqeel, MP News, Cow Rashtramata Resolution, Bhopal news, Bhopal Gau Mata, MP Assembly, atif aqeel cow rashtramata resolution

bhopal news MP news mp assembly shankaracharya Avimukteshwaranand Bhopal North Congress MLA Atif Aqeel Cow Rashtramata Resolution Gau Mata atif aqeel cow rashtramata resolution
Advertisment
चैनल से जुड़ें