/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/indore-bjym-protest-si-dhayal-2026-02-21-14-51-02.jpg)
Bjym Protest SI Ghayal News: दिल्ली में भारत AI समिट (Bharat AI Summit 2026) के दौरान कांग्रेसियों द्वारा किए प्रदर्शन के बाद भाजयुमों आज पूरे में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान इंदौर में हुए प्रदर्शन में भाजयुमो और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर पत्थरबाजी की।
इस दौरान हालत बेकाबू होते देख पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोकने की कोशिश की। वाटर कैनन का भी उपयोग किया। इस पत्थरबाजी में एसआई आरएस बघेल (SI RS Baghel) घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उनके सीने पर एक बड़ा पत्थर लगा हैं।
दोनों पार्टियों के बीच पथराव
आपको बता दें कांग्रेस और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे पर पथराव हो गया। इस दौरान एक दूसरे पर तेल की थैलियां, पानी की बोतलें, संतरे और टमाटर भी फेंके गए। इसी दौरान शुरू हुई पत्थरबाजी से हालात बेकाबू हो गए। बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पुलिस को भीड़ पर वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा।
इसी पथराव के बीच यहां मोर्चा संभाले सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल हो गए। ताजा जानकारी के अनुसार उनके सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगने से वे घायलय हो गए हैं। ​जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
क्यों कर रही भाजयुमो विरोध
आपको बता दें बीते दिन 20 फरवरी को दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इवेंट में जाकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। जिसके विरोध में आज पूरे देश में भारतीय जनता युवा मोर्चा यानी भाजयुमो प्रदर्शन कर रही है। इसी को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता इंदौर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने गांधी भवन पहुंचे थे। जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।
यह भी पढ़ें: Bhopal : MP की नई आबकारी नीति हुई जारी,प्रदेश में अब नहीं खुलेंगी नई शराब दुकान...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us