Advertisment

शादी का वादा और फिर रेप केस की धमकी: भोपाल में युवक ने मां की साड़ी से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मुस्लिम प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप

भोपाल के अशोका गार्डन में एक 24 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मुस्लिम प्रेमिका पर धोखा देने, रेप केस में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

author-image
Vikram Jain
Bhopal Protests Ban

Bhopal Ashoka Garden Youth Suicide case: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ सेठी नगर में रहने वाले एक युवक ने अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट ने पूरे मामले को 'धोखे' और 'धमकी' के एंगल की ओर मोड़ दिया है। मृतक ने स्पष्ट तौर पर अपनी मुस्लिम प्रेमिका को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक ने प्रेमिका पर धोखा देने, रेप केस में फंसाने की धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisment

मां ने लटका देखा इकलौते बेटे का शव

यह हृदयविदारक घटना शनिवार सुबह की है। जब मृतक दीपक गुर्जर (24) की मां ने कमरे में जाकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दीपक का शव रेलिंग पर मां की ही साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। मां की चीख सुनकर पड़ोसी जमा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। दीपक पेशे से फेब्रिकेशन का काम करता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

डायरी में छिपा था 'मौत का राज'

पुलिस को तलाशी के दौरान दीपक की पैंट की जेब से एक पर्स मिला, जिसमें एक डायरी के पन्ने पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस नोट में दीपक ने अपनी प्रेमिका 'माही' पर संगीन आरोप लगाए हैं। दीपक ने लिखा कि वे दोनों 6-7 साल से गहरे रिश्ते में थे और शादी का वादा किया था। लेकिन अचानक प्रेमिका उसे गुमराह करने लगी और दूसरे लड़कों से बात करने लगी। युवक ने प्रेमिका पर रेप केस में फंसाने की धमकी और धोखा देने के आरोप लगाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल नगर निगम की 40 करोड़ की नई बिल्डिंग में हादसा: पोर्च के गैप से गिरकर बुजुर्ग की मौत, सुरक्षा और निर्माण को लेकर उठे सवाल

Advertisment

शादी का वादा किया, अब दे रही धमकी

युवक ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां करते हुए लिखा... "मैं दीपक गुर्जर, अशोका गार्डन का निवासी हूं। मैं अपनी मौत के लिए अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार मानता हूं। माही और मैं कई सालों से रिश्ते में थे। हमने साथ जीने-मरने और शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह मुझे धोखा दे रही है। वह दूसरे लड़कों के साथ घूमती है और मुझसे झूठ बोलती है।

जब भी मैं उसे समझाने की कोशिश करता हूं, तो वह मुझे धमकाती है कि मुझे जेल भिजवा देगी और मुझ पर रेप (बलात्कार) का केस लगवा देगी। दो दिन पहले उसने मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया। अब उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। वह कहती है कि— 'अगर तुम मर भी गए, तो मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा, मैं बच जाऊंगी।' मेरी आत्महत्या की वजह वह और उसका एक दोस्त है।"

ये खबर भी पढ़ें... सतना में बदले की आग में खूनी खेल: पैरोल से फरार हिस्ट्रीशीटर ने किसान को गोलियों से भूना, बेटे पर भी फायरिंग, हालत नाजुक, जानें मामला

Advertisment

धर्म बना शादी में बाधा?

सुसाइड नोट के अनुसार, जब दीपक ने इसका विरोध किया, तो प्रेमिका ने उसे जेल भेजने और रेप केस में फंसाने की धमकी दी। परिजनों और जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अचानक युवती ने शादी से यह कहकर इनकार कर दिया कि दीपक हिंदू है। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद इस तरह का व्यवहार दीपक बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस ने जांच के लिए भेजा सुसाइड नोट

अशोका गार्डन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान दीपक की लिखावट से किया जा रहा है ताकि नोट की सत्यता प्रमाणित हो सके। पुलिस अब प्रेमिका और उसके दोस्तों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल: आखिर ऐसा क्या हुआ... होली पर भांग की ठंडाई पीकर दोस्तों के साथ डांस कर रहे असिस्टेंट प्रोफेसर को आ गई मौत?

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें...  इंदौर ताप्ती परिसर सुसाइड केस: पुलिस के थप्पड़ से खौफजदा युवक ने मल्टी की 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मां के सामने गई बेटे की जान, जानें मामला

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

दीपक अपने माता-पिता का सहारा था। उसकी एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। इकलौते बेटे की इस तरह अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bhopal Youth Suicide, Muslim Girlfriend Cheating, Rape Threat, Bhopal Suicide News, Ashoka Garden Suicide case, Deepak Gurjar Suicide Case, Suicide Note, bhopal Police, Suicide case Investigation, Bhopal news

Advertisment
Bhopal Youth Suicide
Advertisment
चैनल से जुड़ें