/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/satna-farmer-murder-nagaod-firing-2026-03-06-13-16-01.webp)
(रिपोर्ट- पुष्पराज त्रिपाठी, सतना)
Satna Farmer Murder Nagaod Firing: मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई खूनी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पैरोल से फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर चंदन यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक किसान परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में किसान बबलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा राना यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश और छोटे भाई को थप्पड़ मारना बताया जा रहा है।
सतना: दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग,हिस्ट्रीशीटर ने किसान को मारी गोलियां#Satna#MPNews#MadhyaPradesh#SatnaCrime#FiringIncident#CrimeNews#PoliceInvestigation#BreakingNews#LawAndOrder#CrimeInMPpic.twitter.com/FS7Eemn3x2
— Bansal News Digital (@BansalNews_) March 6, 2026
5 गोलियों से किसान का शरीर छलनी
सतना जिले के नागौद थाना अंतर्गत बारा पत्थर क्षेत्र में बुधवार शाम कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने पिता-पुत्र पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। कुख्यात अपराधी चंदन यादव ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर चंदन यादव अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर पहुँचा और किसान बबलू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने बबलू यादव को निशाना बनाकर करीब 6 राउंड फायर किए। इनमें से 5 गोलियां बबलू यादव के शरीर में लगीं—दो पीठ में, एक पेट में, एक गर्दन में और एक पसली में। अत्यधिक खून बह जाने के कारण किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटे पर भी फायरिंग, रंजिश बनी वजह
आरोपियों ने बबलू यादव के बेटे राना यादव पर भी फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राना को तत्काल सतना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल राना यादव के अनुसार आरोपी चंदन यादव और उसके साथियों ने रात से ही उन्हें धमकियां देना शुरू कर दिया था। आरोपी ने फोन पर धमकाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि आरोपी ने करीब 6 गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि आरोपी चंदन के छोटे भाई को थप्पड़ मारे जाने की मामूली बात को लेकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी और बुधवार शाम इसे अंजाम दे दिया।
पैरोल से फरार था अपराधी
इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि कुख्यात अपराधी चंदन यादव पहले से ही एक हत्या के मामले (साल 2018) में सजा काट रहा था। वह पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी वापस जेल नहीं लौटा और फरार चल रहा था। पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहते हुए उसने इस दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
नामजद आरोपियों की तलाश
घायल राना यादव ने पुलिस को दिए बयान में चंदन यादव, अशोक यादव, शरद यादव, शिवाय यादव, आलोक सोनी और बिंदल यादव को नामजद किया है। पुलिस ने सभी 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। घटना के बाद से ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और पीड़ित परिवार दहशत में है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Nagaod news, Satna news, Satna Crime News, Nagaod Firing, History Sheeter Chandan Yadav, Satna Farmer Murder, MP Crime news, Satna Police
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us