/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/bhopal-aishbagh-assistant-professor-krishna-nayak-death-during-holi-celebration-hindi-news-zvj-2026-03-05-15-32-04.jpg)
Bhopal Assistant Professor Death: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होली की खुशियों के बीच एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ ऐशबाग थाना इलाके में दोस्तों के साथ होली मना रहे एक निजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक भांग की ठंडाई का सेवन कर नाच रहा था और इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि भांग के अधिक सेवन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। पुलिस हार्ट अटैक की आशंका जता रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में मातम पसरा दिया है।
भोपाल: प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, भांग पीकर नाचते समय गिरे, पुलिस को हार्ट अटैक की आशंका#BhopalNews#MadhyaPradesh#BreakingNews#ProfessorDeath#HeartAttack#BhangIncidentpic.twitter.com/Ng6tvkZsiR
— Bansal News Digital (@BansalNews_) March 5, 2026
दोस्तों के साथ नाचते-नाचते थम गई सांसें
राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में होली का त्यौहार एक परिवार के लिए उम्र भर का दर्द दे गया। 25 वर्षीय कृष्णा नायक, जो एक प्राइवेट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे, बुधवार को अपने दोस्तों के साथ पूरे उत्साह से होली खेल रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि रंग-गुलाल के बीच नाचते-गाते कृष्णा की यह आखिरी होली होगी।
ये खबर भी पढ़ें... रतलाम: जज की पत्नी का ट्रेन के वॉशरूम में मौत; पति प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रहे, अंदर साइलेंट अटैक ने ली जान, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
भांग के ओवरडोज का आरोप
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि कृष्णा ने अपने दोस्तों के साथ ठंडाई पी थी, जिसमें कथित तौर पर एक लीटर दूध में 6 गोली भांग मिलाई गई थी। भांग का सेवन करने के बाद कृष्णा काफी देर तक डीजे की धुन पर नाचते रहे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
ये खबर भी पढ़ें... AIIMS Bhopal: डॉक्टर सुसाइड केस में मानवाधिकार आयोग सख्त, स्वास्थ्य मंत्रालय और एम्स डायरेक्टर को नोटिस, 15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
दोस्त के कमरे में गिरे बेसुध होकर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाचते-नाचते कृष्णा अचानक असहज महसूस करने लगे और पास ही स्थित एक दोस्त के कमरे में जाकर लेट गए। कुछ ही देर बाद जब दोस्त उन्हें देखने पहुँचे, तो वे बेसुध मिले। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत से दोस्तों और परिवार में कोहराम मच गया।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर ताप्ती परिसर सुसाइड केस: पुलिस के थप्पड़ से खौफजदा युवक ने मल्टी की 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मां के सामने गई बेटे की जान, जानें मामला
हार्ट अटैक से मौत की आशंका
ऐशबाग थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि अत्यधिक शारीरिक परिश्रम (नाचने) और भांग के प्रभाव के कारण प्रोफेसर को साइलेंट हार्ट अटैक आया होगा। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
जांच के दायरे में 'होली पार्टी'
पुलिस अब उन दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है जो घटना के समय कृष्णा के साथ मौजूद थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या भांग के साथ किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन भी किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह एक प्राकृतिक मौत है या इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल के निजी हॉस्पिटल में तोड़फोड़: युवक की मौत पर भड़के परिजन, पुलिस पर बरसाए पत्थर, लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने किया हंगामा, कई लोग घायल
Bhopal News, Aishbagh Police bhopal | Assistant Professor death case holi 2026, Holi Celebration Death, Bhang Overdose Case, MP News, Bhopal Crime News
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us