Advertisment

भोपाल नगर निगम की 40 करोड़ की नई बिल्डिंग में हादसा: पोर्च के गैप से गिरकर बुजुर्ग की मौत, सुरक्षा और निर्माण को लेकर उठे सवाल

भोपाल नगर निगम के 40 करोड़ की लागत से बने नए मुख्यालय में हादसा हुआ है। हाउसिंग फॉर ऑल की जानकारी लेने पहुंचे बुजुर्ग की पोर्च के पास गैप से नीचे गिरकर मौत हो गई, जिसके बाद निर्माण कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

author-image
Vikram Jain
bhopal municipal corporation new building accident elderly death safety lapse hindi news zvj

Bhopal Municipal Corporation New Building Accident: राजधानी भोपाल के लिंक रोड नंबर-2 पर स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय में सुरक्षा की बड़ी चूक सामने आई है। अभी इस भव्य इमारत का औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ है, लेकिन यहाँ एक बुजुर्ग की जान चली गई। 'हाउसिंग फॉर ऑल' योजना की जानकारी लेने आए बुजुर्ग बिल्डिंग के पोर्च और बाउंड्रीवॉल के बीच मौजूद एक खतरनाक गैप का शिकार हो गए। इस घटना ने निगम प्रशासन और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Advertisment

लापरवाही की भेंट चढ़ी बुजुर्ग की जान

भोपाल नगर निगम का 40 करोड़ की लागत से बना नया मुख्यालय विवादों और दुघर्टनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। बुधवार को यहाँ एक बुजुर्ग नागरिक के साथ हुए हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग 'हाउसिंग फॉर ऑल' शाखा में कुछ जानकारी जुटाने आए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि निगम की यह नई इमारत उनके लिए मौत साबित होगी।

पोर्च की बाउंड्रीवॉल में जानलेवा गैप

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, बिल्डिंग के पोर्च क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल के पास लगभग डेढ़ से दो फीट का एक बड़ा गैप (खाली जगह) छूटा हुआ था। बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ने या गैप का अंदाजा न होने के कारण वे सीधे नीचे जा गिरे। गिरने से उनके सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें आनन-फानन में जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मीडिया की एंट्री पर रोक

हादसे के तुरंत बाद नगर निगम प्रशासन ने बिल्डिंग में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी। सुरक्षाकर्मियों का तर्क था कि बिल्डिंग में चोरियां हो रही हैं, इसलिए केवल आईडी कार्ड देखकर एंट्री दी जा रही है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि यह रोक बिल्डिंग के भीतर मौजूद निर्माण संबंधी खामियों और खतरनाक गैप्स को छिपाने के लिए लगाई गई है।

Advertisment

40 करोड़ की लागत, फिर भी अधूरी व्यवस्था

लिंक रोड नंबर-2 पर बनी यह बहुमंजिला इमारत शुरू से ही सवालों में रही है। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद यहाँ न तो पर्याप्त मीटिंग हॉल है और न ही सीढ़ियों के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम। सीढ़ियों और पोर्च के पास कई जगह ऐसे बड़े गैप्स हैं, जहाँ से कोई भी बच्चा या बुजुर्ग आसानी से गिर सकता है। अभी बिल्डिंग का औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ है, फिर भी कुछ विभागों को यहाँ शिफ्ट कर दिया गया था।

building falling Death, Bhopal news, Bhopal hindi news, Bhopal nagar nigam, Bhopal Building Accident, Bhopal Building Elderly Death, Bhopal nagar nigam Headquarters, JP Hospital Bhopal, Bhopal Municipal Corporation

building falling Death bhopal news bhopal hindi news bhopal nagar nigam Bhopal Municipal Corporation Bhopal Building Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें