/bansal-news/media/media_files/2025/12/31/baba-vanga-2026-predictions-world-war-ai-disaster-hindi-news-zxc-2025-12-31-09-56-48.jpg)
Baba Vanga 2026 Predictions: दुनिया भर में चर्चा में रहने वाली बुल्गारियन रहस्यवादी बाबा वेंगा की 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियां एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। बाल्कन की नास्त्रेदमस कही जाने वाली वेंगा ने अपने जीवन में कई वैश्विक घटनाओं को लेकर चौंकाने वाले दावे किए थे। कहा जाता है कि उन्होंने 9/11 घटना और बराक ओबामा की जीत तक का पूर्वानुमान पहले ही कर लिया था। अब 2026 की भविष्यवाणियां लोगों में डर और उत्सुकता दोनों पैदा कर रही हैं।
2026 में होगा तीसरे विश्व युद्ध
वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, दुनिया के पूर्वी क्षेत्र में बढ़ता तनाव 2026 में एक बड़े युद्ध का रूप ले सकता है। इस संभावित टकराव की आग केवल एशिया तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसकी लपटें कई पश्चिमी देशों को भी प्रभावित कर सकती हैं। अनुमान है कि यह संघर्ष विश्व शक्ति का संतुलन बदल देगा और नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म देगा। वेंगा ने यह भी संकेत दिया कि रूस का कोई प्रभावशाली नेता इस स्थिति पर नियंत्रण स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
प्राकृतिक घटनाओं का बढ़ता खतरा
भविष्यवाणियों के मुताबिक, 2026 दुनिया के लिए प्राकृतिक आपदाओं का कठिन समय साबित हो सकता है। जलवायु परिवर्तन (climate change) और पर्यावरण संकट के चलते कई बड़े क्षेत्र भारी बारिश, बाढ़, सूखा और भूकंप जैसे हालातों का सामना कर सकते हैं। वेंगा के अनुसार, मौसम पैटर्न पूरी तरह बदल जाएंगे और दुनिया को अचानक आने वाली विनाशकारी स्थितियों से जूझना पड़ सकता है। वैज्ञानिक समुदाय भी 2026 को लेकर बढ़ती environmental instabilities पर लगातार चिंता व्यक्त कर रहा है।
मानव सीमा से आगे बढ़ता AI
वेंगा की सबसे चर्चित भविष्यवाणियों में से एक है कि 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानी नियंत्रण से बाहर जा सकता है। उनके अनुसार, मशीनें अपनी क्षमता से आगे बढ़कर स्वयं निर्णय लेने लगेंगी। इससे manufacturing, communication, transport और रोजमर्रा के कामकाज तक में बड़ी गड़बड़ी की स्थिति बन सकती है। AI का uncontrolled advancement इंसान के लिए चुनौती पैदा कर सकता है और कई सेक्टर में अनिश्चितता बढ़ा सकता है।
ये भी पढ़ें - Aadhar Pan Card Link: आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने का आज आखिरी दिन, नहीं तो कल से बंद हो जाएगा आपका पैन कार्ड
एशिया का बढ़ता प्रभाव और उभरती नई शक्ति
भविष्यवाणियों में यह भी दावा किया गया है कि 2026 में एशिया की ताकत काफी बढ़ेगी। विशेष रूप से चीन या उससे जुड़े किसी क्षेत्र का प्रभाव पूरी दुनिया पर छा सकता है। इस प्रभाव के बढ़ने से वैश्विक राजनीति में नए बदलाव दिख सकते हैं। वेंगा ने संकेत दिया कि एशिया के कई देशों के बीच तनाव की स्थिति भी बनी रह सकती है, जिसके चलते ताइवान और दक्षिणी चीन को geopolitical challenges का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें - सोनभद्र: कफ सिरप तस्करी गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, शुभम जायसवाल समेत चार पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित
रूस में नए नेतृत्व का उदय और वैश्विक पहचान
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का एक और अहम हिस्सा रूस से जुड़ा है। उनके अनुसार, रूस में एक नया और प्रभावशाली नेता उभर सकता है, जो वैश्विक राजनीति पर गहरा असर डालेंगे। संघर्ष और उथल-पुथल के बीच यह नेता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकता है। कई विश्लेषक इस दावे को मौजूदा विश्व व्यवस्था के बदलावों से जोड़कर देख रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें:रेलवन एप से जनरल टिकट खरीदने पर डिस्काउंट: 14 जनवरी से शुरू होगी रेलवे की नई स्कीम, जानें आपके कितने पैसे बचेंगे
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें