Advertisment

मुख्यमंत्री निवास में रंग और उल्लास के साथ मनी होली: सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारियों कर्मचारियों को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

CM Vishnu Deo Sai Holi celebration Raipur: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारियों कर्मचारियों के साथ होली मनाई। सभी को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सद्भाव व सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

author-image
Shantanu Singh
CM Vishnu Deo Sai Holi celebration Raipur

CM Vishnu Deo Sai Holi celebration Raipur:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के माहौल में आयोजित होली मिलन समारोह रंग और उल्लास से सराबोर रहा। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Advertisment

होली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आत्मीय मुलाकात की। अधिकारियों कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दी। वहीं मुख्यमंत्री साय ने भी सभी को गुलाल लगाकर रंगों के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, विश्वास तथा भाईचारे का संदेश दिया।

cm vishnu deo sai holi

यह भी पढ़ें: UP Crime News: हापुड़ में होली के दिन लिया बदला, पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

होली प्रेम और सद्भाव का पर्व

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मकता की भावना को मजबूत करता है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि होली जैसे पर्व लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। ऐसे त्योहार हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर मिलजुल कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 4 March: अमेरिका का बड़ा दावा, हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत डेना पर टॉरपीडो हमला, जहाज डूबने की पुष्टि

आत्मीय मुलाकात से मिली खुशी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी से आत्मीय भेंट कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, साथियों और प्रदेशवासियों के साथ स्नेह, विश्वास और अपनत्व के रंग साझा करना इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

chattisgarh cm celebrated holi

यह भी पढ़ें: मानसिक रूप से बीमार पत्नी की पति ने की हत्या: रस्सी से गला घोंटकर मार डाला, 6 दिन बाद खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।

Advertisment

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही उनकी कामना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार और रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला सहित मुख्यमंत्री सचिवालय और निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में बाइक एक्सीडेंट में तीन मौत: भिड़ंत में दो बाइक के उड़े परखच्चे, दो अन्य गंभीर घायल, स्थिति नाजुक

Advertisment



CM Vishnu Deo Sai
Advertisment
चैनल से जुड़ें