/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/up-crime-news-2026-03-04-17-36-23.png)
Hapur Holi Murder News: हापुड़ में होली के दिन खून की होली खेलने का मामला सामने आया है। हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में होली के दिन पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसमी फैल गई।
बहादुरगढ़ के पुष्पावती पूठ गांव में वारदात
बता दें मामला हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पुष्पावती पूठ गांव का हैं। जहां विजय केवट नाम के युवक को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने विजय़ पर फायरिंग कर दी। य़ुवक को दो गोलियां लगी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग विजय को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। होली जैसे त्योहार के दिन हुई इस हत्या से गांव में मातम पसर गया।
ये भी पढ़ें - Gold Price Today 4 March: होली पर सोने-चांदी में गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड 16,451 रुपये प्रति ग्राम, जानें अपने शहर का ताजा रेट
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी (senior officers) भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच (investigation) शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। Hapur vijay kevat shot dead
ये भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 Series: भारत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S26 सीरीज, जानें कीमत, प्री-ऑर्डर ऑफर और उपलब्धता की पूरी जानकारी
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होली के दिन घर में जहां खुशिया होनी चाहिए थी, वहीं मातम का माहौल है। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर दहशत और आक्रोश देखा जा रहा है। UP Crime News
ये भी पढ़ें - Apple Iphone 17e: भारत में लॉन्च हुआ iPhone 17e, A19 चिप और MagSafe के साथ कीमत 64,900 रुपये
ये भी पढ़ें - Hathras Yamuna Expressway Accident: हाथरस के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर, 7 की मौत; एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us