/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/breaking-news-live-update-4-march-2026-03-04-08-43-54.jpg)
Breaking News Live Update 4 March: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 4 मार्च की लेटेस्ट न्यूज...
- Mar 04, 2026 22:55 IST
न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, फिन एलन का सबसे तेज शतक, साउथ अफ्रीका फिर साबित हुआ चोकर्स
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/screenshot-2026-03-04-225506-2026-03-04-22-55-19.png)
- Mar 04, 2026 21:34 IST
नीतीश कुमार कल राज्यसभा सदस्य के लिए दाखिल करेंगे नामांकन!
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/nitish-kumar-2026-03-04-21-34-08.jpg)
बिहार से इस वक्त की खबर सामने आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यादव गुरुवार, 5 मार्च 2026 को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार के रूप में सुबह 11:30 बजे अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। खबर है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा सीट छोड़ने के बाद बीजेपी अपना सीएम बनाएगी। जबकि नीतीश के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो 22 साल में पहली बार बीजेपी का सीएम बनेगा।
सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में कल सुबह 11:30 बजे विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।#NitishKumar#RajyaSabha#BiharPolitics#Patna#PoliticalUpdate#IndiaPolitics#NominationDay#BreakingNews@BJP4Bihar@BJP4India… pic.twitter.com/FEwlGD9FyM
— Bansal News Digital (@BansalNews_) March 4, 2026 - Mar 04, 2026 19:27 IST
अमेरिका का बड़ा दावा: हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत डेना पर टॉरपीडो हमला, जहाज डूबने की पुष्टि
अमेरिका के वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिकी सबमरीन ने हिंद महासागर में ईरान के युद्धपोत आईआरआईएस डेना पर टॉरपीडो से हमला किया। उन्होंने पुष्टि की कि इस हमले के बाद ईरानी जहाज डूब गया। बताया जा रहा है कि आईआरआईएस डेना भारतीय नौसेना के साथ हुए आईएफआर मिलान नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारत आया था और अभ्यास खत्म होने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, उसी दौरान हिंद महासागर में उस पर हमला किया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/screenshot-2026-03-04-192636-2026-03-04-19-27-20.png)
- Mar 04, 2026 18:58 IST
टी20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/pti02-14-2026-000543b-0_1772616418603_1772616713494-2026-03-04-18-57-57.webp)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला बुधवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस के बाद कहा कि पिच की परिस्थितियों को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। प्रोटियाज टीम ने लीग चरण में बेहतरीन प्रदर्शन किया और आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। हालांकि, दोनों टीमें इससे पहले भी टूर्नामेंट में आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में कीवी टीम के पास आज हिसाब बराबर करने का मौका है। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
- Mar 04, 2026 18:54 IST
तुर्किये की वायुसीमा की ओर बढ़ रही ईरानी मिसाइल नाटो ने मार गिराई
तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी भूमध्यसागर में तैनात नाटो के एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया। यह मिसाइल सीरिया और इराक के ऊपर से गुजरते हुए तुर्किये की वायुसीमा की ओर बढ़ रही थी।
यह पहली बार है जब नाटो सदस्य तुर्किये सीधे तौर पर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष की चपेट में आया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। साथ ही तुर्किये ने सभी पक्षों से क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचने की अपील की है और कहा है कि वह नाटो व अन्य सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में रहेगा।
- Mar 04, 2026 18:50 IST
अमेरिका-इजरायल हमलों में 1045 मौतों का दावा, तेहरान में श्रद्धांजलि समारोह स्थगित
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/breaking_news/202603/69a79ff9d33c6-iran-israel-war-045900526-16x9-375228.jpg?size=900:504)
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान पर जारी अमेरिकी-इजरायली हमलों में अब तक 1045 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ते हमलों और बिगड़ते हालात के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तेहरान में आज प्रस्तावित अयातुल्ला अली खामेनेई के श्रद्धांजलि समारोह को स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है, जबकि राजधानी समेत कई इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
- Mar 04, 2026 17:43 IST
एक्टर और TVK अध्यक्ष विजय की पब्लिक मीटिंग में अफरा-तफरी मची
आज तंजावुर में एक्टर और TVK अध्यक्ष विजय की पब्लिक मीटिंग में अफरा-तफरी मच गई। TVK अध्यक्ष विजय के समर्थकों ने बैरियर तोड़ दिए, जब नेता वहां पहुंचे।
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) March 4, 2026
पब्लिक मीटिंग खत्म हो गई है।
pic.twitter.com/raJbtP8Eomआज तंजावुर में एक्टर और TVK अध्यक्ष विजय की पब्लिक मीटिंग में अफरा-तफरी मच गई। TVK अध्यक्ष विजय के समर्थकों ने बैरियर तोड़ दिए, जब नेता वहां पहुंचे। पब्लिक मीटिंग खत्म हो गई है।
- Mar 04, 2026 17:42 IST
होली 2026 पर दिल्ली में खुलीं शराब की दुकानें, ड्राई डे सूची से बाहर
#WATCH | दिल्ली में शराब की दुकानें #Holi2026 पर खुली हैं क्योंकि इस साल की शुरुआत में जारी सरकारी आदेश के अनुसार यह त्योहार अब 'ड्राई डे' की लिस्ट में नहीं है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
वीडियो आसफ अली रोड, अजमेरी गेट से है। pic.twitter.com/pYWLwU24Dk - Mar 04, 2026 16:59 IST
स्पेन के पीएम सांचेज़ ने यूएस-इज़राइल हमलों की निंदा की
"Can't play Russian roulette with destiny of millions," Spanish PM Sanchez criticises US-Israel led strikes on Iran
— ANI Digital (@ani_digital) March 4, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/Zwtu8t9LkH#PedroSanchez#Israel#Iran#US#Strikepic.twitter.com/HLdpm0bOKS
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे सैन्य हमलों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष “लाखों लोगों के भाग्य के साथ रूसी रूलेट खेलना” जैसा है और इससे मानवता के बड़े संकट खड़े हो सकते हैं। सांचेज़ ने अपने राष्ट्र को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी सरकार युद्ध का समर्थन नहीं करेगी और “No to the war” यानी “युद्ध नहीं” उनका मूल मंत्र है। - Mar 04, 2026 16:14 IST
ईरान ने अमेरिका से बातचीत से किया इनकार, कहा - अमेरिका से युद्ध करने में सक्षम
Senior aide to late Ayatollah Khamenei says, "Iran has no intent of negotiating with US, can continue war"
— ANI Digital (@ani_digital) March 4, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/SEeLO3EKNc#SeniorAide#LateAyatollahKhamenei#Iran#Negotiation#USpic.twitter.com/SczYLCcKrXईरान के वरिष्ठ नेता और दिवंगत अयातुल्ला खामेनेई के करीबी सहयोगी मोहम्मद मोखबर ने स्पष्ट किया है कि ईरान अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को ईरान लंबे समय तक जारी रखने की क्षमता रखता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब आईआरजीसी (IRGC) द्वारा एरबिल, कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमलों का पांचवां दिन है।
2 मार्च 2026 को ईरानी सरकारी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की थी, जिसके बाद तेहरान में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में जश्न भी मनाया गया। ईरान ने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4” के तहत शुरुआती हमलों में 680 से अधिक अमेरिकी हताहत होने का दावा किया है, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
- Mar 04, 2026 16:09 IST
श्रीलंका तट के पास ईरानी जहाज पर पनडुब्बी हमला, 101 लापता
/bansal-news/media/post_attachments/images/2026/03/04/article/image/image-(83)-1772618529375_m-713305.webp)
श्रीलंका के तट के निकट एक ईरानी जहाज पर कथित पनडुब्बी हमले के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के बाद कम से कम 101 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
श्रीलंका नौसेना और रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हमले में 78 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए समुद्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।
- Mar 04, 2026 15:30 IST
नीतिश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज
- Mar 04, 2026 15:22 IST
वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सदस्य एचके दुआ का 88 वर्ष की उम्र में निधन
/bansal-news/media/post_attachments/_media/bs/img/article/2026-03/04/full/1772617402-4356-779510.jpg?im=FitAndFill=(382,233))
देश के वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व सांसद एचके दुआ का बुधवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य के अनुसार उन्होंने दोपहर में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
1 जुलाई 1937 को जन्मे एचके दुआ ने भारतीय पत्रकारिता में लंबा और प्रभावशाली योगदान दिया। वे द ट्रिब्यून (The Tribune) के एडिटर-इन-चीफ (Editor-in-Chief) रहे और अपनी निष्पक्ष व बेबाक लेखनी के लिए जाने जाते थे। पत्रकारिता के अलावा उन्होंने सार्वजनिक जीवन में भी अहम भूमिका निभाई। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और एच डी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार (Media Advisor) भी रह चुके थे।
- Mar 04, 2026 15:01 IST
ईरानी ड्रोन ने बाहरीन में कई इमारतों को पहुंचाया नुकसान
/bansal-news/media/post_attachments/indiatoday/styles/medium_crop_simple/public/2026-03/69a7e1e847ca2ff8b7e51c39_1-603547.jpeg?VersionId=QAIoVi02KbzzhMHgZ0SKgzsjAn06NUgF&size=750:*)
बाहरीन मिलिट्री ने कहा उसने ईरान की तरफ से लॉन्च हुई 74 मिलाइले और 95 ड्रोन को नष्ट कर दिया है। बुधवार को ईरानी ड्रोन हमलों में देश की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। एक बयान में मिलिट्री के जनरल कमांड ने लोगों से घर के अंदर रहने और नुकसान वाली जगहों के पास जाने या उनकी वीडियो बनाने से बचाने की अपील की।
- Mar 04, 2026 14:51 IST
खामेनेई के उत्तराधिकारी नियुक्त करने वाली खबरों का ईरान सरकार ने किया खंडन
Iran government denies reports of appointment of later Ayatollah Khamenei's successor
— ANI Digital (@ani_digital) March 4, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/RvvREeqVTK#IranGovernment#AyatollahKhamenei#successorpic.twitter.com/kVI8kiopuBईरान सरकार ने मुंबई स्थित अपने वाणिज्य दूतावास (Mumbai Consulate) के माध्यम से इजरायली मीडिया की उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स (Assembly of Experts) ने मोजतबा खामेनेई को उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया है। अयातुल्ला खामेनेई की हालिया अमेरिका-इजरायल हमलों में मौत होने की खबरें भी सामने आई थीं।
यह अपुष्ट रिपोर्टें ऐसे समय में आईं जब ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायली परिसंपत्तियों पर जवाबी हमले किए हैं। तेहरान में इमाम खुमैनी प्रेयर ग्राउंड (Imam Khomeini Prayer Ground) पर तीन दिवसीय शोक समारोह की तैयारी चल रही है, जिससे नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता और स्थिरता की चिंताएं बढ़ी हैं।
मोजतबा खामेनेई पर वर्ष 2019 में अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए थे और उन पर आईआरजीसी (IRGC) से करीबी संबंध तथा विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाने के आरोप रहे हैं।
- Mar 04, 2026 14:38 IST
इजरायल का दावा, F-35I ने ईरानी फाइटर जेट को किया ढेर
- Mar 04, 2026 14:12 IST
तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK में सीट शेयरिंग फाइनल
Tamilnadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सत्तारूढ़ DMK और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। आपको बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीएम एमके स्टालिन के बीच हुई बातचीत के बाद गठबंधन पर मुहर लग गई है।
आपको बता दें कांग्रेस पहले 35 सीटों की मांग पर अड़ी थी। समझौते के अनुसार कांग्रेस को राज्य की 28 विधानसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट भी मिलेगी।
- Mar 04, 2026 14:07 IST
ईरान का बड़ा हमला, 40 बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/000-62ef26z-1-2026-03-04-14-07-14.jpg)
ईरानी सरकारी टेलीविजन के मुताबिक, जारी संघर्ष के बीच ईरान ने इजरायल की ओर 40 बैलिस्टिक मिसाइलों की नई खेप दागी है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह कार्रवाई ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा की गई।समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से बताया गया है कि इन मिसाइलों का निशाना मिडिल ईस्ट में अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकाने भी थे। ईरान ने दावा किया है कि इराक के एरबिल, कुवैत के दो सैन्य अड्डों और क्षेत्र में मौजूद दो अमेरिकी वॉरशिप को टारगेट किया गया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
- Mar 04, 2026 14:04 IST
फ्रांस के विदेश मंत्री - तेल की कीमतों में बढ़ोतरी मंजूर नहीं
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/cats-354-2026-03-04-13-59-33.jpg)
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा कि फ्रांस के राफेल फाइटर जेट्स ने पहले ही यूनाइडेट अरब अमीरात को टार्गेट करने वाले ईरानी ड्रोन्स को न्यूट्रलाइज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मै फ्यूल की कीमतों में क्रूड ऑयल के ज्यादा बढ़ोतरी बर्जाश्त नहीं करूंगा। हम अगले हफ्ते की शुरूआत में G7 फाईनेंस मिनिस्टर्स और सेंट्रल बैंकर्स की मीटिंग करेंगे। - Mar 04, 2026 13:58 IST
अमेरिकी हमले पर ईरान और रूस में चर्चा, विदेश मंत्रियों की फोन पर बात
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता हालिया अमेरिकी सैन्य हमले और उसके संभावित गंभीर परिणामों को लेकर हुई।
बातचीत के दौरान क्षेत्रीय स्थिति और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई। ईरान ने हमले को गलत और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है, वहीं रूस पहले ही इस कार्रवाई की आलोचना कर चुका है।
- Mar 04, 2026 13:37 IST
अम्बेडकर नगर में होली की खुशिया मातम में बदली, दो बाइकों का आमने-सामने टक्कर, 1 की मौत
/bansal-news/media/post_attachments/6d87ecfe-9e3.png)
अंबेडकरनगर में होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर इलाके में हुआ।
टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Mar 04, 2026 13:28 IST
इजरायल के रक्षा मंत्री कट्ज़ ने कहा: ईरान द्वारा नियुक्त कोई भी नेता होगा “लक्ष्य”
Badass https://t.co/EZ0SC9eadz
— Gappistan Radio (@whyteknight07) March 4, 2026इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने चेतावनी दी है कि ईरान शासन द्वारा अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाने वाला कोई भी नेता “लक्ष्य के रूप में समाप्त होने” के कगार पर रहेगा। उन्होंने बयान में कहा कि अगर नया नेता इजरायल और उसके सहयोगियों के खिलाफ उसी मार्ग पर चलता है, तो उसका कोई नाम या ठिकाना मायने नहीं रखेगा और वह “elimination का स्पष्ट लक्ष्य” होगा। कट्ज़ ने यह भी कहा कि इजरायल और उसके अमेरिकी साझेदार मिलकर ईरानी शासन की क्षमताओं को कमजोर करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे, ताकि ईरानी लोगों के लिए शासन परिवर्तन की परिस्थितियाँ बन सकें। यह बयान उस समय आया है जब ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चयन को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
- Mar 04, 2026 13:09 IST
तेल कीमतों में उछाल से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर 92.0875 प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंचा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/rupee-1544627568-2026-03-04-13-08-18.jpg)
- Mar 04, 2026 12:57 IST
भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान
- Mar 04, 2026 12:53 IST
इजरायल एयरस्पेस फिर से खुलेगा, सीमित उड़ानों की शुरुआत संभव
Israel is reopening its airspace overnight between March 4 and March 5 and resuming limited flights from Ben Gurion Airport after closure during the conflict with Iran: Reuters pic.twitter.com/9DStvzIcDz
— ANI (@ANI) March 4, 2026
इजरायल ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान के साथ संघर्ष के बीच अपने एयरस्पेस (airspace) को बुधवार रात से गुरुवार तक धीरे-धीरे फिर से खोलने का निर्णय लिया है। यह घोषणा इजरायल के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने की है, जिनका कहना है कि Ben Gurion एयरपोर्ट पर शुरू में सीमित संख्या में inbound फ्लाइट्स की अनुमति दी जाएगी, खासकर इजरायल के नागरिकों को वापस लाने के लिए।बयान के अनुसार, एयरस्पेस को बेहद सतर्कता से खोला जाएगा और पहले 24 घंटों में प्रति घंटे एक narrow-body विमान की लैंडिंग की योजना है। अगर सुरक्षा स्थिति अनुकूल रही तो इस संख्या को बढ़ाया जाएगा। फिलहाल departures पर कोई स्पष्ट तारीख नहीं दी गई है और इसे सुरक्षा घटनाक्रम के अनुसार आगे बदला जा सकता है।
- Mar 04, 2026 12:03 IST
150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग, ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/iran-israil-us-war-150-student-girls-died-2026-03-04-12-03-25.jpg)
इजरानल ईरान यूस हमले में मानी गई 150 ईरानी छात्राओं को लेकर अब मौत की जांच की मांग की जा रही है। ईरान अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप लगा रहा है तो वहीं US का कहना है कि हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते।
- Mar 04, 2026 10:54 IST
इजराइल-ईरान जंग के बीच जेद्दा से अहमदाबाद 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द
Iran Israel War Impact: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है। आपको बता दें इसके लिए भारतीय नागरिकों के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी X पोस्ट में के माध्यम से दी है।
A Special Control Room has been set up in the Ministry of External Affairs in view of the current situation in West Asia and the Gulf region. Details are as below ⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) March 4, 2026
🔗 https://t.co/nK3d6SY9Papic.twitter.com/v2EhUI5B1xलौट रहे भारतीय
आपको बता दें जंग के बीच विपरीत बने हालातों के चलते मिडिल ईस्ट के देशों से भारतीयों का लौटना लगातार जारी है। इसी बीच 3 मार्च मंगलवार देर रात जेद्दा, दुबई से कई भारतीय दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। आपको बता दें ईरान ने जंग के कारण दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट (समुद्र का रास्ता) बंद कर दिया गया। जिसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं।
- Mar 04, 2026 09:23 IST
IDF ने ईरान, लेबनान में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया; US सेंट्रल कमांड ने कहा, "हमने अभी शुरुआत की है।"
US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग पांचवे दिन भी जारी है। इस युद्ध के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जंग जैसे हालात दिख रहे हैं। तीनों देशों की सेनाएं लामबंद हो गई हैं। चारों ओर से हमले जारी हैं। ईरान ने यूएस और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल के कई शहरों पर हमले किए हैं।
अमेरिका और इजरायल हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश को अगला सुप्रीम लीडर चुना गया है। ईरान की शक्तिशाली असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने मोजतबा के नाम पर मुहर लगा दी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/nitish-kumar-bihar-2026-03-04-15-29-57.png)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/whatsapp-image-2026-2026-03-04-12-57-34.jpeg)