Advertisment

मानसिक रूप से बीमार पत्नी की पति ने की हत्या: रस्सी से गला घोंटकर मार डाला, 6 दिन बाद खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बालोद में पति ने मानसिक रूप से बीमार पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गिरकर मौत होने की कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई और आरोपी गिरफ्तार हुआ।

author-image
Shantanu Singh
Balod husband killed wife

Balod husband killed wife: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी मानसिक रूप से बीमार पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Advertisment

वारदात को छिपाने के लिए आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि पत्नी गिरकर मर गई है। हालांकि पुलिस की जांच और सख्त पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम देवी नवागांव का है। आरोपी का नाम धर्मेंद्र निषाद (43) है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी पत्नी सावित्री बाई निषाद (38) का शव 23 फरवरी को तांदुला नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।

नदी किनारे मिला था महिला का शव

23 फरवरी की शाम ग्रामीणों ने तांदुला नदी किनारे एक महिला का शव संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Advertisment

अगले दिन 24 फरवरी की सुबह पुलिस, फॉरेंसिक टीम और साइबर टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।

यह भ पढ़ें: UP Crime News: हापुड़ में होली के दिन लिया बदला, पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

घटनास्थल पर मिले संघर्ष के संकेत

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से कई अहम सुराग मिले। महिला के गले में रस्सी कसने के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हुई। इसके अलावा घटनास्थल पर महिला की चप्पल उल्टी पड़ी मिली थी और एक हाथ की चूड़ी टूटी हुई थी।

Advertisment

महिला के दूसरे हाथ की मुट्ठी में घास और मिट्टी दबी हुई थी, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा था कि घटना के दौरान संघर्ष हुआ था।

पति ने पुलिस को किया गुमराह

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पति धर्मेंद्र निषाद से पूछताछ की। उसने शुरुआत में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी और संभव है कि वह गिर गई हो।

आरोपी ने यह भी दावा किया कि गिरने के दौरान किसी तरह रस्सी उसके गले में फंस गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पति के बयान से पुलिस को शक हुआ।

Advertisment

सख्ती से पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस ने जब साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने सच्चाई स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी।

उसने बताया कि उसकी पत्नी पिछले करीब दो साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

खाना परोसने को लेकर रहता था विवाद

आरोपी के मुताबिक उसकी पत्नी सावित्री बाई घर के कामकाज ठीक से नहीं करती थी। वह कई बार उसकी बुजुर्ग मां, बेटी और उसे खाना नहीं परोसती थी। कई बार खाना बनाना भी बंद कर देती थी।

Advertisment

आरोपी ने बताया कि अगर उसकी मां पानी को छू लेती थी तो सावित्री उसे फेंक देती थी। कई बार वह बिना बताए घर छोड़कर दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित मायके चली जाती थी। इन बातों को लेकर वह अक्सर नाराज रहता था।

खेत के रास्ते पहुंचकर किया हमला

23 फरवरी को सावित्री बाई सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान धर्मेंद्र निषाद दूसरे रास्ते से खेतों की ओर पहुंच गया। तांदुला नदी किनारे अरहर के खेत के पास पहुंचकर उसने वहां बंधी एक साड़ी को फाड़कर फंदा बनाया।

फिर उसी फंदे से उसने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद वह पास के तालाब में नहाकर घर लौट आया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

Advertisment

यह भ पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव का असर: दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के 3 युवक, फ्लाइट बार बार कैंसिल, भारत लौटने का इंतजार

हत्या के बाद खोजने का किया नाटक

हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी को ढूंढने का नाटक भी किया। उसने गांव के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की और अपने साले को फोन कर पूछा कि क्या सावित्री मायके पहुंची है।

शाम के समय गांव की कुछ महिलाओं ने झाड़ियों के पास महिला को पड़ा देखा और इसकी सूचना परिवार को दी। इसके बाद आरोपी अपने रिश्तेदार तिलक राम निषाद के साथ मौके पर पहुंचा।

वहां उसने सावित्री को छूकर कहा कि वह अब जीवित नहीं है। उसने मोबाइल से फोटो लेकर गांव के सरपंच को भेजा और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भ पढ़ें: Breaking News Live Update 4 March: स्पेन के पीएम सांचेज़ ने यूएस-इज़राइल हमलों की निंदा की

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि आरोपी लगातार पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने आ गई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भ पढ़ें: होली के हुड़दंग में 18 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या: बाइक से गिराकर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम





Husband Killed Wife
Advertisment
चैनल से जुड़ें