/bansal-news/media/media_files/2026/03/04/mandsaur-police-raid-2026-03-04-19-28-04.jpg)
Chhindwara Bike Accident: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र में होली पर्व पर सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार कर मौत हो गईं। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए।
दरअसल, चौरई क्षेत्र के माचागोरा मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। जिन दो बाइक में टक्कर हुई, उस पर पांच लोग सवार थे। उनमें से कुछ उछलकर 10 से 15 फीट दूर तक गिरे।
ग्रामीणों ने घायलों को भिजवाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना कर बुलाया। घायलों को ग्रामीणों ने उठाकर संभाला और पानी पीलाने की कोशिश की। हालांकि, उनमें से तीन लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थें। जबकि अन्य दो लोग गंभीर घायल हो गए थे, जिन्हें पुलिस की मदद से पास के अस्पताल भिजवाया गया।
जिला अस्पताल में मातम का माहौल, चीख-पुकार
प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे। मौत की खबर सुन मातम सा माहौल बन गया। घायलों की हालत देख परिजन में चीख-पुकार मच गईं।
हादसा तेज गति से वाहन चलाने या नशे में हुआ
घटना की जांच के लिए चौरई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस जांच कर रही कि आखिर घटना सिर्फ तेज गति से टकराने पर हुई या वाहन चालक नशा भी किए थे। पुलिस घायलों से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी बातचीत कर रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us