Advertisment

Chhattisgarh Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर, रायपुर समेत पूरे प्रदेश में साफ रहेगा आसमान

छत्तीसगढ़ में 3 मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। रायपुर में पारा 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश या किसी प्रकार की चेतावनी नहीं।

author-image
Shantanu Singh
Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 मार्च की सुबह भी मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में गर्मी की तीव्रता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र रायपुर के ताजा प्रातःकालीन निष्कर्षण के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर बांग्लादेश और उससे सटे मेघालय क्षेत्र से गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी द्रोणिका सक्रिय है, लेकिन इसका प्रदेश में वर्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। प्रदेश में शुष्क मौसम की स्थिति लगातार बनी हुई है। 

Screenshot 2026-03-03 073220

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: एमपी में सूरज के तीखे तेवर; ग्वालियर सबसे गर्म, 40°C के पार जाएगा पारा, रंगपंचमी पर बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

चार दिन में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। 

Advertisment

रायपुर में 36 डिग्री के आसपास रहेगा पारा

रायपुर शहर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले 24 से 72 घंटों तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। 

Screenshot 2026-03-03 073212

यह भी पढ़ें: लखनादौन नगर परिषद में बड़ा घोटाला: नपाध्यक्ष और 2 पूर्व CMO समेत 23 पर FIR, EOW की कार्रवाई; नियमों की धज्जियां उड़ाकर बांट दी सरकारी दुकानें

प्रदेशभर में नहीं जारी हुई कोई चेतावनी

मौसम विभाग ने 3 मार्च से आगामी सप्ताह तक के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और वर्षा की संभावना नहीं है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: America-Israel vs Iran War: अमेरिका ने B-1 बॉम्बर से ईरान के अंदर एयर स्ट्राइक की

दोपहर की धूप से बचाव की सलाह

हालांकि अभी हीट वेव की स्थिति नहीं है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। मार्च की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में गर्मी का असर दिखने लगा है। आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने की संभावना है, जिससे दोपहर की तपिश बढ़ सकती है। ऐसे में आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है।

Screenshot 2026-03-03 073250

Screenshot 2026-03-03 073303

यह भी पढ़ें: होली पर CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा: अब किराए पर गाड़ियां ले सकेंगे कोषालय अधिकारी, एमपी सरकार ने मंजूर की बरसों पुरानी मांग

Advertisment
chhattisgarh weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें