Advertisment

MP Weather Update: एमपी में सूरज के तीखे तेवर; ग्वालियर सबसे गर्म, 40°C के पार जाएगा पारा, रंगपंचमी पर बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन अप्रैल और मई में लू चलने का अनुमान है।

author-image
Vikram Jain
mp weather forecast march rain april may heatwave alert bhopal indore gwaliors hindi news

MP Weather Update 03 March 2026: मध्यप्रदेश में सर्दी की विदाई के साथ ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के पहले दो दिनों में ही प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल प्रदेश को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इस तपिश के बीच एक राहत भरी खबर यह है कि आगामी रंगपंचमी के आसपास बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से मौसम में ठंडक घुल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Advertisment

कई शहरों में बढ़ने लगा तापमान

मध्यप्रदेश में 1 मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो गई है। सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। सोमवार, 2 मार्च को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के बड़े शहरों में तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग की मानें तो मार्च का महीना मिला जुला मौसम वाला रहेगा। जहां एक ओर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के चलते कई संभागों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

मार्च में नॉर्मल गर्मी, अप्रैल-मई में चलेगी लू

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, इस साल अप्रैल और मई के महीने सबसे ज्यादा परेशानी भरे रहेंगे। प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऐतिहासिक स्तर को छू सकता है। सबसे बड़ी चिंता 'हीट वेव' को लेकर है। अनुमान है कि इस बार प्रदेशवासियों को 15 से 20 दिनों तक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। मार्च के पारा जरूर बढ़ेगा लेकिन लू चलने का अलर्ट नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में गर्मी का खास असर देखा जाएगा। वहीं नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों में भी पारा चढ़ने के आसार हैं। प्रदेश के बाकी हिस्सों में तापमान फिलहाल सामान्य बना रहेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में हीट वेव (लू) चलने का कोई अनुमान नहीं है।

Advertisment

ग्वालियर रहा सबसे गर्म, भोपाल में भी पारा चढ़ा

सोमवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, ग्वालियर प्रदेश के बड़े शहरों में सबसे गर्म रहा। यहाँ तापमान 33.4°C दर्ज किया गया। वहीं जबलपुर में 32.9°C, उज्जैन में 32.5°C, इंदौर में 32.3°C और भोपाल में 31.2°C पारा रिकॉर्ड हुआ। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

होली के दौरान बारिश के आसार

गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि 4 मार्च की रात से हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके पीछे 6 मार्च को एक और सिस्टम आने की संभावना है। इस चक्रवात और विक्षोभ के कारण भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। यह बदलाव रंगपंचमी के आसपास देखने को मिल सकता है।

10 साल का ट्रेंड: मार्च में तीनों मौसम का संगम

पिछले एक दशक के आंकड़े बताते हैं कि मार्च में मध्य प्रदेश में तीन तरह के मौसम का अनुभव होता है। रातें हल्की ठंडी रहती हैं (10-17 डिग्री), दिन गर्म (40 डिग्री तक) और इसी दौरान बेमौसम बारिश का ट्रेंड भी रहा है। ग्वालियर में तो मार्च के दौरान रात का पारा 8 डिग्री तक गिरने का भी रिकॉर्ड रहा है।

Advertisment

heatwave | MP Weather News | bhopal weather | indore weather | mp rain alert | mp weather forecast

mp weather forecast mp rain alert indore weather bhopal weather mp weather MP Weather News heatwave mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें