Advertisment

America-Israel vs Iran War: बेरूत के दक्षिणी इलाकों में 10 लोगों की मौत, मिडिल ईस्ट की जंग में फ्रांस की एंट्री

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
New Update
Rashifal GFX (25)

America-Israel vs Iran War: बीते दो दिन पहले ईरान अमेरिका-इजराइल  युद्ध बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान में 1,000 ठिकानों पर हमला किया है। जिसमें 2000 बम गिराए। इसकी जबावी कार्रवाई में ईरान ने अमेरिका के तीन सैनिकों को मार गिराया है। जिसे लेकर ट्रम्प ने बयान दिया है कि तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लूंगा। ताजा जानकारी के अनुसार साइप्रस में RAF बेस पर ड्रोन हमला किया गया है। वहां के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। 

Advertisment

अमेरिकी युद्ध विभाग की प्रेस कॉफ्रेंस 

ईरान पर इजराइल और अमेरिका के संयुक्त स्ट्राइक के बीच 2 हजार बम गिराए गए। इसी बीच ईरान पर हमलों के बीच अमेरिकी युद्ध विभाग 6:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। 

  • Mar 02, 2026 10:08 IST

    बेरूत के दक्षिणी इलाकों में 10 लोगों की मौत

    Israel US Joint Strike Iran France Entry UPdate: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि इजरायल के हमलों के चलते बेरूत के दक्षिणी इलाकों में करीब 10 लोगों के मारे गए हैं। ईरान पर बड़े हमले की तैयारी हो रही है। इस मिडिल ईस्ट की जंग में फ्रांस की एंट्री हो चुकी है। पूर्वी भूमध्य सागर में युद्धपोत भेजा गया है। 



  • Mar 02, 2026 09:11 IST

    अमेरिकी युद्ध विभाग की प्रेस कॉफ्रेंस 



  • Mar 02, 2026 09:11 IST

    एयर इंडिया ने 2 मार्च तक सस्पेंड की उड़ाने 

    air india fligt cancle

    एयर इंडिया ने 2 मार्च तक सस्पेंड की उड़ाने 

    आपको बता दें ताजा जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने 2 मार्च तक के लिए UAE, सऊदी अरब, इजरायल और कतर से आने-जाने वाली सभी उड़ानें सस्पेंड कर दी है। हिजबुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है। उसका कहना है कि वह खामेनेई की मौत का बदला लेगा। इसके बाद अब मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है। लेबनान से इजरायल की ओर मिसाइल दागी हैं। आपको बता दें ईरान ने इजरायल के किरयात ओनो पर बड़ा अटैक किया है। जिसमें चारों ओर तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। 



America-Israel vs Iran War
Advertisment
चैनल से जुड़ें