Advertisment

लखनादौन नगर परिषद में बड़ा घोटाला: नपाध्यक्ष और 2 पूर्व CMO समेत 23 पर FIR, EOW की कार्रवाई; नियमों की धज्जियां उड़ाकर बांट दी सरकारी दुकानें

सिवनी जिले की लखनादौन नगर परिषद में 83 लाख रुपए के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स दुकान आवंटन घोटाले का खुलासा हुआ है। ईओडब्ल्यू जबलपुर ने नगर परिषद अध्यक्ष समेत 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

author-image
Vikram Jain
seoni lakhnadon nagar parishad scam eow fir president cmo 23 accused hindi news zvj

Lakhnadon Nagar Parishad Shopping Complex Scam: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की लखनादौन नगर परिषद में भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आवंटन में हुई 83 लाख रुपए की भारी अनियमितता की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। इस घोटाले की आंच नगर परिषद अध्यक्ष मीना बलराम गोल्हानी और दो पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) तक पहुंच गई है। ईओडब्ल्यू ने नपाध्यक्ष समेत 23 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में 14 दुकानदार भी शामिल हैं।

Advertisment

83 लाख की वित्तीय अनियमितता का मामला

सिवनी जिले के लखनादौन नगर परिषद में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आवंटन में प्रक्रिया में नियमों को दरकिनार कर अपनों को फायदा पहुंचाने का खेल उजागर हुआ है। जबलपुर निवासी रविंद्र सिंह आनंद की शिकायत पर शुरू हुई आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की जांच में यह साफ हो गया है कि परिषद के जिम्मेदारों ने रसूखदारों के साथ मिलकर सरकारी खजाने को करीब 83 लाख रुपए की चपत लगाई है।

नियमों की अनदेखी, दुकान आवंटन में मनमानी

नगर परिषद ने चट्टी से बस स्टैंड मार्ग पर 75 दुकानों का निर्माण किया था। सरकारी नियमानुसार, सफल बोली लगाने वालों को 21 दिनों में 25 प्रतिशत और 120 दिनों में शेष राशि जमा करनी अनिवार्य थी। इसके बाद ही अनुबंध (Agreement) होना था। लेकिन जांच में पाया गया कि बिना पूरी राशि और अनुबंध के दुकानों का कब्जा दे दिया गया। 24 अगस्त 2020 से 18 अक्टूबर 2024 के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाकर कई दुकानदारों को बिना पूरी राशि जमा कराए और बिना किसी एग्रीमेंट के ही दुकानों की चाबियां थमा दी गई।

naidunia_image

आरक्षित दुकान का भी हुआ बंदरबांट

घोटाले की जांच यहीं नहीं रुकीं। जांच में खुलासा हुआ कि आरक्षित वर्ग के लिए निर्धारित 'दुकान क्रमांक 7' को नियमों के खिलाफ जाकर वैभव दुबे को आवंटित कर दिया गया। किसी दुकान को अनारक्षित करने के लिए तीन बार नीलामी विफल होना जरूरी है, लेकिन यहाँ सीधे नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को लाभ पहुँचाया गया।

Advertisment

नियम के अनुसार, दुकान की सफल बोली लगाने वाले को 21 दिन में 25% पैसा और बाकी बचा पैसा 120 दिन के अंदर जमा करना था। इसके साथ ही, कागजी कार्रवाई (एग्रीमेंट) पूरी करके हर महीने का किराया भी तय होना था।

ये खबर भी पढ़ें... होली पर CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा: अब किराए पर गाड़ियां ले सकेंगे कोषालय अधिकारी, एमपी सरकार ने मंजूर की बरसों पुरानी मांग

राजस्व को लगी बड़ी चपत

आंकड़ों के मुताबिक, 13 दुकानदारों ने लगभग 79.82 लाख रुपए की नीलामी राशि जमा ही नहीं की। वहीं, परिषद करीब 2.88 लाख रुपए का मासिक किराया वसूलने में भी नाकाम रही। ईओडब्ल्यू ने इसे पद का दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र करार देते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में बड़ा हादसा: सीवर टैंक में जहरीली गैस से 2 निगम कर्मियों की मौत, सफाई के लिए चैंबर में उतरे थे, बाल-बाल बचा साथी

आरोपियों की लंबी फेहरिस्त

एफआईआर में अध्यक्ष मीना गोल्हानी के अलावा दो पूर्व सीएमओ गजेंद्र पांडे और गीता वाल्मीक, वर्तमान राजस्व उपनिरीक्षक रवि गोल्हानी और पीआईसी के सदस्य देवकी झारिया, संगीता गोल्हानी, वर्षा गोल्हानी, अनीता जैन, सविता कुमरे सहित 14 दुकानदारों को आरोपी बनाया गया है।

ईओडब्ल्यू ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 (अमानत में खयानत), 120बी (साजिश) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(सी), 13(1)(ए) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। (Lakhnadon news) 

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... रेलवे भर्ती में फर्जीवाड़ा: गूगल से बनाई मिक्स फोटो और पा ली नौकरी; CBI ने बिहार के 2 शातिर जालसाजों को दबोचा, जबलपुर मंडल में ऐसे खुली पोल

ये खबर भी पढ़ें... पांढुर्णा में मचा बवाल: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, भड़का लोगों का गुस्सा, RTO की गाड़ी में की तोड़फोड़, हाईवे पर चक्काजाम

Lakhnadon Nagar Parishad Scam, Lakhnadon Scam, Seoni News, EOW Jabalpur, Lakhnadon Nagar Parishad President Meena Golhani, Lakhnadon Nagar Parishad Fraud, Shopping Complex Scam Seoni, Lakhnadon Nagar Parishad news, Lakhnadon EOW FIR

Advertisment
EOW Jabalpur Seoni news Lakhnadon news Lakhnadon Nagar Parishad Shopping Complex Scam
Advertisment
चैनल से जुड़ें