Advertisment

UP Weather Update: पछुवा हवा से कोहरे का असर हुआ कम, 2-3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना, पढ़ें IMD अपडेट

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलते कोहरा धीरे-धीरे छंट रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। 9 फरवरी से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

author-image
Shaurya Verma
एडिट
p-weather-update-westerly winds effect fog-reduces-temperature-rise-february kanpur lucknow varanasi hindi zxc

UP Weather Update: यूपी में वेस्टर्न हवाओं (Westerly Winds) के चलते कोहरे का असर असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में कोई सक्रिय मौसम तंत्र (active weather system) नहीं है। इसी वजह से अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी बीच 9 फरवरी से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। 

Advertisment

कोहरे असर घटा 

तेज पछुवा हवा की वजह से कोहरे का दौर सिमटने लगा है। दिन में धूप में तेजी से विजिबिलिटी में सुधार हुआ है। IMD के मुताबिक हवा की गति बढ़ने से वातावरण में नमी कम हो रही है। 

अगले 48 घंटे रहेगा शुष्क मौसम

मौसम विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस अवधि में किसी भी तरह के मौसम सक्रिय होने के संकेत नहीं है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जिससे ठंड का प्रभाव और कम महसूस होगा। 

ये भी पढ़ें - RRB Group D Recruitment 2026: 21,997 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें एलिजिबिलिटी, फीस और चयन प्रक्रिया

Advertisment

दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी

प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को लखनऊ सहित 15 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। झांसी में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम में हो रहे बदलाव का संकेत देता है। 

ये भी पढ़ें - महोबा झड़प मामला: नोटिस के बाद भी नहीं थमे चरखारी विधायक बृजभूषण के तेवर, पार्टी बदलने की चर्चाएं तेज

लखनऊ समेत कई जिलों में पारे में इजाफा

राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और इजाफा हो सकता है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें -  Maruti Suzuki Victoris Discount: लॉन्च के बाद विक्टोरिस पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 50 हजार तक मिलेगा फायदा

ये भी पढ़ें -ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस के लिए नई नीति: पैनिक बटन और जीपीएस के बिना नहीं चलेंगी टैक्सियां, ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी

UP Weather update fog in Uttar Pradesh UP weather forecast February
Advertisment
चैनल से जुड़ें