Advertisment

RRB Group D Recruitment 2026: 21,997 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें एलिजिबिलिटी, फीस और चयन प्रक्रिया

RRB Group D भर्ती 2026 के तहत 21,997 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 31 जनवरी से 02 मार्च 2026 तक rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन CBT, PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से होगा।

author-image
Shaurya Verma
rrb-group-d-apply-online-2026-recruitment-details-hindi news zxc

RRB Group D Recruitment 2026:  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board – RRB) ने RRB Group D Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत भारतीय रेलवे (Indian Railways) में लेवल-1 (Level-1) के कुल 21,997 पदों को भरा जाएगा। RRB Group D Apply Online 2026 की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 02 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisment

यह भर्ती अभियान उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो Track Maintainer, Pointsman, Assistant, Assistant Loco Shed, Assistant Operations और Assistant TL & AC जैसे पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे उम्मीदवार देश के किसी भी हिस्से से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

RRB Group D भर्ती 2026 का चयन चार चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में Computer Based Test (CBT) आयोजित होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) के लिए बुलाया जाएगा। PET पास करने वाले अभ्यर्थियों का Document Verification किया जाएगा और अंत में Medical Examination के बाद फाइनल चयन होगा।

RRB Group D आवेदन से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है:

RRB Group D Application Form 2026 Overview

विवरणजानकारी
संस्थाRailway Recruitment Board (RRB)
पद का नामGroup D (Level 1)
आवेदन मोडOnline
आवेदन शुरू31 जनवरी 2026
अंतिम तिथि02 मार्च 2026
चयन प्रक्रियाCBT, PET, Document Verification, Medical Test
नौकरी स्थानपूरे भारत में
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in
Advertisment

RRB Group D Apply Online 2026 के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए, ताकि आवेदन के समय कोई परेशानी न हो। इसमें पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन किया हुआ सिग्नेचर, कक्षा 10 की मार्कशीट या सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), PwBD सर्टिफिकेट और आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र शामिल हैं।

आवेदन शुल्क की बात करें तो General और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST, महिला, पूर्व सैनिक, PwBD और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये है। शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card, UPI या Net Banking के जरिए किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - Gold Rate Today 7 February: सोने-चांदी में हल्की नरमी जारी, जानिए क्या हैं आज के ताजा रेट

Advertisment

RRB Group D Eligibility Criteria 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा ITI, NCVT से अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट या मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें -India US Trade Deal: भारत ने अमेरिका के लिए क्यों खोला सोयाबीन तेल,दालें, ड्राय फ्रूट और सेब के लिए अपना बाजार, क्या हमारे किसानों को होगा नुकसान ?

RRB Group D Vacancy 2026 के तहत कुल 22,195 पद विभिन्न रेलवे जोन में निकाले गए हैं। इनमें Northern Railway, Western Railway, Central Railway, Eastern Railway, South Central Railway, North Eastern Railway समेत कई जोन शामिल हैं। जोन वाइज और कैटेगरी वाइज वैकेंसी का पूरा विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Car launch February 2026: फरवरी में ऑटोमोबाइल मार्केट में बड़ा धमाका, लॉन्च होंगी 5 नई शानदार कारें, फॅार्च्यूनर को मिलेगी बड़ी टक्कर

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि RRB Group D Apply Online 2026 से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा कर लें, ताकि सर्वर स्लो या तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें - Maruti Suzuki Victoris Discount: लॉन्च के बाद विक्टोरिस पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 50 हजार तक मिलेगा फायदा

Advertisment
RRB Group D Recruitment 2026 RRB Group D Apply Online 2026 Railway Group D Vacancy 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें