Advertisment

Maruti Suzuki Victoris Discount: लॉन्च के बाद विक्टोरिस पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 50 हजार तक मिलेगा फायदा

मारुति सुजुकी विक्टोरिस पर फरवरी में पहली बार बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक, ZXi और ZXi+ पर 61,000 रुपये तक और हाइब्रिड मॉडल पर 78,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

author-image
Shaurya Verma
maruti-suzuki-victoris-first-bumper-discount-february-offer hindi news zxc

Maruti Suzuki Victoris Discount: मारुति सुजुकी की मिड-साइज SUV विक्टोरिस पर लॉन्च के बाद पहली बार बंपर डिस्काउंट की पेशकश की गई है। फरवरी महीने में पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड वेरिएंट्स पर ग्राहकों को आकर्षक लाभ मिल सकता है।

Advertisment

फरवरी में खरीदारों के लिए सुनहरा मौका

187620250929145606

अगर आप मारुति सुजुकी विक्टोरिस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कंपनी ने इस SUV पर पहली बार बड़ी छूट देने का फैसला किया है। यह SUV कुल छह वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है। विक्टोरिस को सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) जैसी लोकप्रिय SUV को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है।

एंट्री और मिड वेरिएंट्स पर कितनी छूट

Suzuki_Victoris_CBG

फरवरी में विक्टोरिस के LXi और VXi पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर कुल 50,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इसमें 30,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर (consumer offer) और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस (loyalty bonus) शामिल है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास है जो मारुति की गाड़ी पहले से इस्तेमाल कर चुके हैं।

हाई वेरिएंट्स पर भी मिल रहा फायदा

463626-marutisuzukivictorisrear

ZXi और ZXi+ जैसे हाई कैटेगरी वेरिएंट्स, जो पेट्रोल और CNG दोनों इंजन ऑप्शन में आते हैं, उन पर 61,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें 41,000 रुपये का ऑफर और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है। वहीं, हाइब्रिड वेरिएंट चुनने वाले ग्राहकों को सबसे ज्यादा 78,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है, जिसमें 48,000 रुपये का उपभोक्ता ऑफर और 30,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस जोड़ा गया है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Honda Shine 125 limited Edition: होंडा शाइन 125 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च, नए ग्राफिक्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस, जानें कीमत

ग्रैंड विटारा सिग्मा पर भी ऑफर

मारुति के नेक्सा (Nexa) शोरूम में बिकने वाली ग्रैंड विटारा के एंट्री-लेवल सिग्मा वेरिएंट पर भी 25,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें 25,000 रुपये का ऑफर और 35,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट (scrappage benefit) शामिल है। हालांकि, कंपनी ने ग्रैंड विटारा के टॉप वेरिएंट्स पर किसी अतिरिक्त छूट की पुष्टि नहीं की है। 

ये भी पढ़ें - Car launch February 2026: फरवरी में ऑटोमोबाइल मार्केट में बड़ा धमाका, लॉन्च होंगी 5 नई शानदार कारें, फॅार्च्यूनर को मिलेगी बड़ी टक्कर

Advertisment

इंजन और गियरबॉक्स के विकल्प

मारुति विक्टोरिस का इंजन सेटअप ग्रैंड विटारा के समान है। इसमें 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 हॉर्सपावर की पावर देता है। इसके अलावा 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 116 हॉर्सपावर और 1.5 लीटर पेट्रोल-CNG इंजन 89 हॉर्सपावर की क्षमता के साथ आता है। 

ये भी पढ़ें - T20 World Cup: आज भारत और USA का मुकाबला, टी20 वर्ल्ड कप में विरोधियों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज हम, जानें क्यों

CNG वर्जन में अंडरबॉडी CNG टैंक दिया गया है, जिससे बूट स्पेस बेहतर मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल वेरिएंट 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक (torque converter automatic) के साथ आता है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में ई-CVT (e-CVT) गियरबॉक्स दिया गया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें - India US Trade Deal: भारत ने अमेरिका के लिए क्यों खोला सोयाबीन तेल,दालें, ड्राय फ्रूट और सेब के लिए अपना बाजार, क्या हमारे किसानों को होगा नुकसान ?

Maruti Victoris price India Maruti Victoris February offer Maruti Suzuki Victoris Discount
Advertisment
चैनल से जुड़ें