/bansal-news/media/media_files/2026/01/15/up-weather-update-relief-dense-fog-rain-forecast-19-january-meerut-aligarh-very-cold-hindi-zxc-2026-01-15-07-45-23.jpg)
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडलों में शीतलहर का प्रकोप दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम केंद्र विज्ञान (Regional Meteorological Centre) ने पूर्वामान जारी किया है। पश्चिमी यूपी में पिछले दिनों शीतलहर (cold wave) का असर देखने को मिला। हालांकि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार है। लेकिन कोहरे की समस्या आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। IMD alert UP
मौसम केंद्र के अनुसार 15 जनवरी से शीतलहर से राहत मिल सकती है। वहीं 19 जनवरी से बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। Dense Fog Warning
पश्चिमी यूपी में शीतलहर का असर
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रात के तापमान में गिरावट के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडलों में शीतलहर का प्रकोप दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और कम न्यूनतम तापमान के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि 15 जनवरी से शीतलहर के प्रभाव में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। cold wave Uttar Pradesh
न्यूनतम तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहे हैं। जिसका असर प्रदेश में आने वाले 5 से 6 दिनों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिल सकता है। इससे रात में ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। UP Rain forecast
कोहरे का दायरा बढ़ेगा
मौसम केंद्र ने जानकारी दी कि 15 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना से अत्यंत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा वैसे-वैसे कोहरा भी छटेगा। दिन के समय मौसम सुहावना बना रह सकता है।
19 जनवरी से बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। 19 और 20 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बाकी दिनों में मौसम शुष्क (dry weather) रहने का अनुमान है।
कई जिलों में शून्य दृश्यता
बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता (visibility) बेहद कम रही। बरेली, गाजियाबाद और सहारनपुर में सुबह के समय शून्य दृश्यता दर्ज की गई। शाहजहांपुर में दृश्यता 30 मीटर, जबकि मुरादाबाद, नजीबाबाद और बिजनौर में 50 मीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी के बाद कोहरे का असर और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें - INDIAN ARMY DAY 2026: कितनी ताकतवर है इंडियन आर्मी, गोरखा सैनिक सबसे साहसी, जानें वो मोटो जो कभी नहीं बदला
शीतलहर की चपेट में रहने वाले क्षेत्र
मौसम विभाग ने बताया कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के इलाकों में शीतलहर की संभावना बनी हुई है।
घने कोहरे की चेतावनी वाले जिले
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।
ये भी पढ़ें - Power cut 14 January 2026: भोपाल के 74 बंगला समेत 30 से ज्यादा इलाकों में 6 घंटे बिजली कटौती
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us