Advertisment

20 जनवरी तक मिल सकता है BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष: छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने की कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात

BJP National President Election: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 19 जनवरी को होगा। नामांकन भी उसी दिन होंगे। नितिन नबीन के पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने की संभावना है। छत्तीसगढ़ बीजेपी नेतृत्व ने दिल्ली में उनसे मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

author-image
Sourabh Pal
bjp

BJP National President Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इसी दिन पार्टी के नए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यदि नामांकन निर्विरोध रहता है तो 19 या 20 जनवरी को ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही चुनाव की प्रक्रिया के बीच छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और उनके महामंत्रियों ने दिल्ली में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में 150 करोड़ का घोटाला: KCC लोन के नाम पर हो रहा था फर्जीवाड़ा, जांच में बैंक अधिकारियों की मिलीभगत की पुष्टि

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन बन सकते हैं पूर्णकालिक अध्यक्ष

फिलहाल BJP के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे नितिन नबीन के ही पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की सबसे अधिक संभावना जताई जा रही है। पार्टी के भीतर उनके नाम पर व्यापक सहमति बताई जा रही है। संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और हालिया जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

अध्यक्ष चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ BJP की दिल्ली में अहम मुलाकात

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के बीच छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और उनके महामंत्रियों ने दिल्ली में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। यह मुलाकात नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली औपचारिक बैठक मानी जा रही है, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Power cut 14 January 2026: भोपाल के 74 बंगला समेत 30 से ज्यादा इलाकों में 6 घंटे बिजली कटौती

प्रदेश संगठन और आगामी रणनीति पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में छत्तीसगढ़ BJP संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और प्रदेश से जुड़े अहम राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही केंद्र और राज्य संगठन के बीच समन्वय को लेकर भी बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें:  बलौदाबाजार में धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: प्रभारी पर FIR, 124 क्विंटल धान की कमी उजागर

Advertisment

दिल्ली से लौटने के बाद किरण देव सिंह का बयान

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद प्रदेश BJP अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बंसल न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जानकारी समय पर मिल जाएगी। किसे इसमें शामिल होना है और आगे क्या जिम्मेदारियां होंगी, यह भी जल्द स्पष्ट हो जाएगा।

पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी

BJP संगठन इस समय नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से पूरा करने की तैयारी में है। पार्टी नेतृत्व का फोकस इस बात पर है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संगठनात्मक सहमति और एकजुटता के साथ हो, ताकि आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावों में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़ें: आधार, वोटर ID जन्म तारीख का पक्का सबूत नहीं: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कही बड़ी बात, याचिकाकर्ता आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर बहाल

Advertisment
bjp Bjp National President Election Nitin Nabin BJP National President Kiran Dev Singh BJP Delhi Meeting BJP Leadership Change
Advertisment
चैनल से जुड़ें