Advertisment

Gold Rate Today 14 January 2026: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, शादी की ज्वेलरी के लिए क्या हो सकते हैं विकल्प, अगले महीने कितना तक जा सकता है सोना

Gold Rate Today 14 January 2026: शादी का सीजन (Wedding Season 2026) आने वाला, कपड़ों से लेकर गहनों तक, शॉपिंग की लिस्ट (Shopping Iist) बनने लगी होगी। लेकिन जब ज्वेलरी की बात आती है तो सोने-चांदी के दाम (Gold and silver prices) चिंता बढ़ा देते हैं।

author-image
anjali pandey
new poster 1

Gold Rate Today 14 January 2026: शादी का सीजन (Wedding Season 2026) आने वाला, कपड़ों से लेकर गहनों तक, शॉपिंग की लिस्ट (Shopping Iist) बनने लगी होगी। लेकिन जब ज्वेलरी की बात आती है तो सोने-चांदी के दाम (Gold and silver prices) चिंता बढ़ा देते हैं। लगातार बढ़ रही कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के मौके पर सोने और चांदी के दाम में फिर बढ़त देखने को मिली हैं। 14 जनवरी 14 January 2026 की सुबह घरेलू सर्राफा बाजार (Domestic bullion market) में गोल्ड में तेज उछाल देखने को मिला, जबकि चांदी भी रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई। 

Advertisment

दिल्ली में सोने के ताजा भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,42,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। तो 22 कैरेट सोना 1,30,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,42,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। इधर पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,42,540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 

आज का गोल्ड रेट (14 जनवरी 2026)

शहर22 कैरेट सोने का भाव (₹ / 10 ग्राम)24 कैरेट सोने का भाव (₹ / 10 ग्राम)
दिल्ली1,30,8101,42,690
मुंबई1,30,6601,42,540
अहमदाबाद1,30,7101,42,590
चेन्नई1,30,6601,42,540
कोलकाता1,30,6601,42,540
हैदराबाद1,30,7101,42,540
जयपुर1,30,8101,42,690
भोपाल1,30,3601,42,590
लखनऊ1,30,8101,42,690
चंडीगढ़1,30,8101,42,690

क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक तेज देखने को मिल रही है। हाजिर सोना 4,586.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। ईरान में बढ़ती अशांति, रूस–यूक्रेन युद्ध की जारी स्थिति और पश्चिम एशिया में तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने, सैन्य विकल्पों पर बयानबाजी और ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ते विवाद ने वैश्विक माहौल को और अस्थिर बना दिया है। 

Advertisment

चांदी की कीमतों में आई तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आ रही है। 14 जनवरी की सुबह चांदी 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 85.64 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर के पास बना हुआ है।

अब शादी में क्या बनवाएं ? 

ऐसे में अब सवाल यह है की शादी के गहने कैसे बनवाएं जाएं , बढ़ते दामों ने लड़की के घर वाले और लड़कों के घर वालों के लिए चिंता खड़ी कर दी है। लेकिन अगर आप चाहे तो सोने चांदी के अलावा इन्हें चुन सकते हैं। बढ़ते दामों के बीच इन गहनों का ट्रैंड चल रहा है। 

स्टर्लिंग सिल्वर (Sterling Silver) 

स्टर्लिंग सिल्वर सबसे लोकप्रिय किफायती विकल्प है। दरअसल, स्टर्लिंग सिल्वर में लगभग 92.5% शुद्ध चांदी और बाकी मिश्र धातु होती हैं, जिससे यह मजबूत और टिकाऊ बनती है। यह सोने की तुलना में काफी सस्ता होता है। इससे आप आजकल के फैशन के हिसाब के गहने बनवा सकती हैं।  

Advertisment

किस तरह के गहने बनवाएं 

इस धातु से आप चेन, बाज़ूबंद, झुमके, अंगूठियां, ब्रेसलेट आदि बनवा सकते है।  इससे आपको जो लुक मिलेगा वो चमकदार और क्लासिक रहेगा। यह हर उम्र के लिए उपयुक्त है। कीमत की बात करें तो या  ₹1,000 से  ₹8,000+ और बाकि आपकी बताई गई डिज़ाइन और वजन के हिसाब पर भी निर्भर करता है।  

14K या 18K गोल्ड ज्वेलरी 

कम सोने में आप सुंदर डिजाइन भी बनवा सकते हैं। ज्वैलर्स 14K या 18K मिश्र धातु वाले सोने से गहने भी  बनाते हैं, जिसमें सोने की मात्रा कम होती है लेकिन लुक प्रीमियम रहता है। यह आपको 22K और 24K से सस्ता पड़ता है। इसे आप रोज़ाना पहनने वाले नैकलेस, झुमके, रिंग्स और शादी के लिए गहने भी बनवा सकते हैं। यह आपको ₹25,000 से लेकर  ₹1,00,000+ डिज़ाइन और वजन के हिसाब से कीमत पड़ेगी। एक बात और ध्यान देने की है कि रिटेल मूल्य सोने के बाजार भाव पर निर्भर करता है। आज सस्ता भी महंगा महसूस हो सकता है क्योंकि सोने के दाम बढ़े हैं।  

चांदी-आधारित मिश्रित गहने 

Silver with Gold Plating भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल यह सिल्वर गहने होते हैं जिनपर हल्की सोने की परत (Gold Plating) दी जाती है। जिससे दिखने में आपको सोने जैसा लुक मिलेगा और वो भी बहुत कम कीमत में। 

Advertisment

टाइटेनियम (Titanium) और स्टेनलेस स्टील ज्वेलरी

ये धातु प्रीमियम लुक देती हैं, इसके साथ ही हल्की होती हैं और धातु-एलर्जी वाले लोगों के लिए भी बेहतर होती हैं। रोज़ाना पहनने के लिए शानदार विकल्प हैं। इससे आप रिंग्स, कंगन, मैन ज्वेलरी बनवा सकते हैं और वो भी ₹800 – ₹6,000 तक कि कीमतों में। एक भारत ध्यान दें आपकी डिजाइन पर भी इसकी कीमत निर्भर करती है।  

यह भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 14 January: षटतिला एकादशी पर UP में लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, थाईलैंड में हुआ रेल हादसा

gold rate today Gold Rate Today 14 January 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें