Advertisment

प्रयागराज एंटी करप्शन की एक दिन मे 2 बड़ी कार्रवाई: थाने में इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार, नगर निगम कर्मचारी को 10हजार रिश्वत लेना पड़ा भारी

(रिपोर्ट - धीरज बाबा) प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। वहीं नामांतरण फाइल के बदले 10 हजार रुपये लेते नगर निगम का टैक्स कलेक्टर भी पकड़ा गया। दोनों पर कानूनी कार्रवाई जारी है।

author-image
Shaurya Verma
Prayagraj anti corruption action Up polive inspector VINOD KUMAR SONKAR nagar nigam employee arrested hindi news zxc  (1)

UP Police Inspector Arrested: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज से एक दिन में दो बड़ी रिश्वतखोरी मामले सामने आए। एक ओर यूपी पुलिस थाना प्रभारी अपने ही थाने में रिश्वत लेता गिरफ्तार हुआ। वही दूसरी तरफ नगर निगम का टैक्स कलेक्टर10 हजार की घूस लेते गिरफ्तार हुआ।  

Advertisment

75 हजार रुपए में बिका TI 

प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बारा थाने में तैनात थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर को 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि एक आपराधिक मुकदमें में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बदले उन्होंने शिकायतकर्ता से रकम की मांग की थी।  PRAYAGRAJ EMPLOYEE ARRESTED BRIBE 

शिकायत के बाद हुई गुप्त जांच

मामला भदोही जिले के सुरियांवा थाना क्षेत्र के लुकमनपुर बीरमपुर निवासी संतोष कुमार दुबे ने 17 फरवरी 2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि बारा पुलिस थाना इंस्पेक्टर दर्ज मुकदमें में FIR लगाने के नाम पर 75 हजार रुपए की मांग की है। जांच में शिकायत  सही पाए जाने के बाद 18 फरवरी 2026 को 15 सदस्यीय ट्रैप टीम बनाई गई। इस टीम को निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्र ने लीड किया।  Prayagraj anti corruption action

अपने ही थाने में रिश्वत लेते पकड़ा गया TI

योजना के तहत शिकायतकर्ता को रकम के साथ बारा थाने भेजा गया। दोपहर करीब  2.40 बजे जैसे ही प्रभारी निरीक्षक ने पैसे लिए वैसे ही टीम ने मौके पर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूरी कार्रवाई लोकसेवक साक्षियों के सामने की मौजूदगी में की गई। आरोपी उसी थाने में पकड़ा गया जहां वह SO के पद पर तैनात था। 

Advertisment

वाराणसी का रहने वाला है आरोपी 

गिरफ्तार आरोपी वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र का निवासी है। वर्तमान में बारा थाना क्षेत्र, यमुनानगर कमिश्नरेट प्रयागराज में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात था। एंटी करप्शन टीम के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना घूरपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।  

ये भी पढ़ें - MP Budget: मध्यप्रदेश का 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ का बजट, जानें इसमें आपके लिए क्या-क्या है ?

नगर निगम में भी रिश्वतखोरी उजागर

वहीं एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने शहर के नगर निगम के टैक्स कलेक्टक  को भी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता राजकुमाक यादव ने 17 फरवरी को सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) में शिकायत दी थी।

Advertisment

ये भी पढ़ें -  UP RERA: यूपी-रेरा ने 8 जिलों की 14 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, सीमेंट-स्टील समेत कई क्षेत्रों का होगा फायदा

नामांतरण फाइल के बदले मांगी गई थी रिश्वत  

UP Police Inspector Arrested:

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी माता फूलदेवी के नाम दर्ज भवन संख्या 221 सी/7बी, गयासुद्दीनपुर की नामांतरण (Mutation) फाइल नगर निगम में लंबित थी। आरोप हे कि राजस्व निरीक्षक अनूप चंद्र मिश्र से ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मुलाकात के दौरान फाइल पर रिपोर्ट लगाने के बदसे 10 हजार रुपए मांगे गए।  

ये भी पढ़ें -  Kanpur Suicide: कानपुर में साड़ी व्यापारी ने खुद को मारी गोली, सामने आई ये वजह...

Advertisment

गंगा भोजनालय के सामने गिरफ्तारी

शिकायत का वेरिफिकिशन होने के बाद टीम ने 18 फरवरी को दोपहर करीब 1.45 बजे ट्रैप कार्रवाई की। थाना धूमनगंज क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा भोजनालय के सामने अनूप चंद्र मिश्र, टैक्स कलेक्टर, नगर निगम जोन 6 खुल्दाबाद को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।  

ये भी पढ़ें - Noida Plot Charge: नोएडा में प्लॉट लेने वालों के लिए खुशखबरी ! एक्सप्रेसवे व मेट्रो के पास जमीन लेना होगा सस्ता, अथॉरिटी ने घटाए 2 बड़े शुल्क

कानपुर देहात सुसाइड: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मरने से पहले किया पोस्ट, "जवानी में मरने का कुछ मजा ही अलग है"

Advertisment

UP Police Inspector Arrested PRAYAGRAJ EMPLOYEE ARRESTED BRIBE Prayagraj anti corruption action
Advertisment
चैनल से जुड़ें