/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/kanpur-saree-trader-shot-himself-aryanagar-incident-kanpur-crime-news-hindi-zxc-1-2026-02-18-16-19-16.jpg)
Kanpur Suicide: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में एक साड़ी व्यापारी ने खुद को गोली मार ली है। व्यापारी को गंभीर हालत में पहले हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर उसे रिजेंसी हॉस्पिटल रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच -पड़ताल कर रही है। Kanpur Suicide Case
क्या है पूरा मामला ?
मामला कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के आर्यनगर स्थित इंद्रलोक अपार्टमेंट का है। जहां एक साड़ी व्यापारी ने अपने आप को गोली मार ली। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को मौरे पर सूचित किया। घायल व्यापारी को तुरंत हैलेट अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रिजेंसी हॉस्पिटल रेफरकर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है व्यापारी नयागंज में साड़ियों का थोक कारोबार करता है और आर्यनगर में पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता है। Kanpur saree vyapari suicide
ये भी पढ़ें - UP RERA: यूपी-रेरा ने 8 जिलों की 14 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, सीमेंट-स्टील समेत कई क्षेत्रों का होगा फायदा
सामने आई ये वजह
डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि व्यापारी मानसिक रूप से परेशान थे जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है लेकिन फिर भी अभी तक मानसिक तनाव के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने ये भी बताया कि व्यापारी ने जिस हथियार से गोली मारी उसका लाइसेंस नहीं था। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
ये भी पढ़ें - MP Budget: मध्यप्रदेश का 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ का बजट, जानें इसमें आपके लिए क्या-क्या है ?
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us