Advertisment

UP Weather Update: प्रदेश में अगले दो दिन कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की संभावना, जानें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश में 1 से 3 फरवरी 2026 तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि, वज्रपात, तेज हवा और घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

author-image
Shaurya Verma
uttar-pradesh-weather-alert-rain-hailstorm-fog-february-2026 hindi news zxc

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 3 फरवरी तक कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि, वज्रपात, तेज हवा और घने कोहरा देखने को मिल सकता है। 

Advertisment

बारिश और कोहरे का डबल असर 

प्रदेश में आज 2 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार वज्रपात के साथ तेज हवा चला सकती है। सुबह-रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है । 

कोहरे का असर रहेगा ज्यादा

तीन फरवरी को बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है, लेकिन घने कोहरे की समस्या बनी रह सकती है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई संभागों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना जताई गई है। 

Advertisment

इन जिलों में ओलावृष्टि का ज्यादा खतरा

मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, झांसी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना अधिक है। इसके अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी ओले गिर सकते हैं। 

तेज झोंकेदार हवा से बढ़ेगी परेशानी

इन शहरों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी - सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन और झांसी। वहीं इन शहरों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी -  बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और बदायूं।  

ये भी पढ़ें - T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का फैसला, 15 फरवरी को होना है मुकाबला

Advertisment

वज्रपात को लेकर कई जिलों में अलर्ट

मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना बांदा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली के अलावा पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के जिलों में अधिक है। 

ये भी पढ़ें - UP Weather Update: पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना, कोहरे से मिलेगी राहत; कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

घना कोहरा बनेगा सबसे बड़ी चुनौती

घने कोहरे की संभावना देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी के साथ-साथ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में अधिक बनी रहेगी। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - फरवरी से 6 बड़े बदलाव, बढ़े सिगरेट के दाम: अब फास्टैग में KYV वेरिफिकेशन जरूरी नहीं, कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा

मौसम पूर्वानुमान 

2-3 फरवरी को  बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर क्षेत्र, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में वज्रपात और तेज हवा की संभावना है। 3-4 फरवरी के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें - Budget 2026: हाई-स्पीड रेल से लेकर सेमीकंडक्टर पार्क और AIIMS... जानें केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को क्या-क्या मिला

Advertisment
UP Rain forecast UP Fog Alert UP Weather Udpate
Advertisment
चैनल से जुड़ें