Advertisment

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का फैसला, 15 फरवरी को होना है मुकाबला, ICC ने क्या कहा

टी20 वर्ल्ड कप से पहले सबसे बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलेगा। पाकिस्तान सरकार ने फैसला लिया है।

author-image
Rahul Garhwal
t20 world cup Pakistan to boycott India match hindi news

india pakistan match t20 world cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने बड़ा फैसला किया। पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को होना है। इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने X पर मैच का बॉयकॉट करने की जानकारी दी है।

Advertisment

पाकिस्तान सरकार का ट्वीट

T20 World Cup Pakistan Boycott India Match

गर्वनमेंट ऑफ पाकिस्तान के X हैंडल से किए ट्वीट में लिखा गया कि पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

Pakistan Boycott India Match T20 World Cup

पाकिस्तान ने अभी ICC को नहीं दी जानकारी

पाकिस्तान ने फिलहाल ICC को इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगा। पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले पर ICC का बयान आया है। ICC का कहना है कि PCB से आधिकारिक जवाब का इंतजार है। ICC ने कहा कि यह फैसला वैश्विक खेल आयोजन की मूल भावना के खिलाफ है। फैसला विश्व क्रिकेट के हित में नहीं है। उम्मीद है PCB इस फैसले के गंभीर असर पर विचार करेगा। इसका प्रभाव वैश्विक क्रिकेट पर पड़ेगा जिसका PCB भी हिस्सा है। टी20 वर्ल्ड का सफल आयोजन सभी बोर्ड्स की जिम्मेदारी है।

15 फरवरी को श्रीलंका में होना है मुकाबला

india vs pakistan match 15 february hindi news

टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा। भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान के मैच पर पूरी दुनिया की नजरें होती हैं, लेकिन अब पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट करने के फैसले के बाद मुकाबला होगा या नहीं इस पर सस्पेंस है।

Advertisment

पाकिस्तान सरकार ने क्यों किया मैच का बहिष्कार ?

रविवार को पीएम शहबाज शरीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के बीच मीटिंग हुई थी। इसी मीटिंग में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। ICC ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया है, इस फैसले पर PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि बांग्लादेश के साथ नाइंसाफी की गई है।

T20 World Cup t20 world cup india vs pakistan t20 world cup Pakistan boycott India match india pakistan match t20 world cup
Advertisment
चैनल से जुड़ें