/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/budget-2026-nirmala-sitharaman-semiconductor-park-jewar-varanasi-delhi-mumbai-high-speed-rail-corridor-she-mart-semi-conductor-park-hindi-zxc-2026-02-01-14-45-33.jpg)
Budget 2026 Uttar Pradesh: केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के लिए कई अहम घोषणाएं की है। रेल, सड़क, स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण और एडवास्ंड टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्टस के जरिए प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक मजबूती देने का रोडमैप सामने आया है। आइए जानते हैं इस बजट में हमारे यूपी को क्या-क्या मिला varanasi delhi high Speed rapid rail corridor
वाराणसी को मिले मल्टी-सेक्टर प्रोजेक्ट्स
मा. केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 को आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर सुना।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 1, 2026
इस लोक-कल्याणकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक आभार एवं मा. वित्त मंत्री जी का धन्यवाद।#ViksitBharatBudgetpic.twitter.com/gv70rxk6ri
बजट 2026 मेंवाराणसीका खास ख्याल रखा गया है। वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम बनाया जाएगा। इससे इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट औक रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही वाराणसी रिंग रोड हाइब्रिड रेल कॉरिडोर और दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है। मुंबई-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। वाराणसी में एकीकृत लॉजिस्टिक हब के निर्माण से व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी। She Mart
सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर
यूपी के सभी जिलों में इमसजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोलने की घोषणा की गई है। इससे सड़क हादसों और गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा। इसके साथ ही मेडिकल क्षेत्र में कैंसर की 17 दवाएं और गंभीर बीमारियों से जुडी 7 दवाओं के सस्ते होने का ऐलान किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक नया AIIMS खोलने की घोषणा भी बजट का अहम हिस्सा रही। Varanasi Infrastructure Projects
आम बजट 2026-27 के संबंध में...#ViksitBharatBudgethttps://t.co/3lYbs1ssye
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 1, 2026
महिलाओं के लिए रोजगार और सुरक्षा पर जोर
लखपति दीदी योजना के बाद अब ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के लिए श्री मार्ट (She Mart) बनाया जाएगा। इस योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप्स अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री कर सकेंगी। इसके अलावा हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए एक छात्रावास यानी गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। इससे काम और नौकरी के सिलसिले में अपने शहर के बाहर रह रही और नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए रहने के लिए जगह का इंतजाम होगा।
टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री में नई पहचान
#WATCH | Delhi: On #UnionBudget, Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "I would like to thank the PM and Finance Minister. A strong foundation has been laid for the all-round development of the country and for Viksit Bharat. I would like to thank them for this. In the Budget… pic.twitter.com/2Ty5B1Ryxl
— ANI (@ANI) February 1, 2026
देश के पहले सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण पार्क (Semiconductor Design and Manufacturing Park) को हरी झंडी दी गई है, जिसे जेवक एयरपोर्ट के पास विकसित किया जाएगा। लखनऊ में AI सिटी (AI City) विकसित करने के लिए बजटीय सहायता का प्रावधान किया गया है, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें - Education Budget 2026: भारत के पूर्वी क्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डिजाइन की स्थापना का ऐलान
शिक्षा और युवाओं के लिए बड़े फैसले
बुंदेलखंड क्षेत्र के युवाओं को नई IIT मिलेगी। इससे तकनीकी शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। प्रयागराज में नए औद्योगिक नोड (Industrial Node) के लिए विशेष फंड का प्रावदान किया गया है। ताकि निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे।
ये भी पढ़ें - AI Budget 2026: AI मिशन के अंतर्गत भारत विस्तार मल्टी लिंगुअल टूल की ऐलान, 25 करोड़ का फंड मिलेगा
इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर भारी निवेश
गंगा एक्सप्रेस वे के विस्तार और औद्योगिक कॉरिडोर के विकास के लिए ₹22,500 करोड़ के अतिरिक्त ऋण की मंजूरी दी गई है। लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के अगले चरणों के लिए ₹32,075 करोड़ का आवंटन किया गया है। हापुड़ और सहारनपुर में एग्री एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन की स्थापना से किसानों और निर्यात को फायदा मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें - Defence Budget 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए विमान पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी से राहत
राजस्व हिस्सेदारी और आर्थिक मजबूती
केंद्रीय करों में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ाई गई है, जिससे राज्य सरकार को विकास योजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन मिलेंगे। बजट में उत्तर प्रदेश से जुड़ी घोषणाओं को लेकर प्रशासन और उद्योग जगत में खास उत्साह देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Education Budget 2026: विदेश भेजी जाने वाली राशि पर 2% TCS, हर जिलें में ‘She MARTS’ बनाने की योजना
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us