Momos: कहीं आपके बच्चे को तो नहीं मोमोज खाने की लत, 14 साल के बच्चे ने कर दिया ये कांड

देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में 14 साल के बच्चे ने मोमोज की लत में घर के लाखों रुपये के गहने एक मोमोज विक्रेता को दे दिए। ज्वेलरी गायब होने पर मामला सामने आया। पुलिस जांच में जुटी है।

deoria-momos-news 14-year-old-addict gave-sona chandi jewellery-street vendor hindi zxc

Deoria Momos News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की है। यहां एक 14 साल के बच्चे ने मोमोज की लत में घर के लाखों रुपए के गहने एक स्ट्रीट वेंडर (ठेले वाले) को सौंप दिए। मामले की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।   momos addiction case

मोमोज की आदत ने बदली जिंदगी

ये अनोखा मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है। जहां एक 14 साल के बच्चे ने मोमोज खाने के ऐसी आदत लग गई कि वह इसके बदले लगातार अपने घर के सोने-चांदी के गहने निकालकर एक ठेले वाले को देने लगा। बच्चे को समझ ही नहीं आया कि वह चंद रुपए के मोमोज के लिए अपने परिवार को लाखों रुपए की चोट पहुंचा रहा था। 

ज्वेलरी गायब होने पर खुला राज

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चे की बुआ अपने मायके पहुंची और अलमारी से अपनी ज्वेलरी निकालने लगीं। अलमारी में गहने नहीं मिले तो हैरानी हुई। परिजनों ने पूरा घर छान मारा फिर बच्चे से सख्ती से पूछताच हुई तो बच्चे ने सारा सच उगला। जिसकेबाद पूरा घर हैरान हो गया।  

मोमोज विक्रेता को दिए गए गहने

बच्चे ने स्वीकारा कि वह अलमारी से गहने निकालता था और मोमोज खा के पैसे के बजाए मोमोज विक्रेता को देता था। जांच में सामने आया कि विक्रेता ने बच्चे की मासूमियत का फायदा उठाया। वह मोमोज खिलाता रहता और बदले में कीमती रहने लेता रहा।  

ये भी पढ़ें - फरवरी से 6 बड़े बदलाव, बढ़े सिगरेट के दाम: अब फास्टैग में KYV वेरिफिकेशन जरूरी नहीं, कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा

पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर बच्चे के पिता ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है और गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कुल कितने गहने दिए गए, उनकी कीमत कितनी है और मोमोज विक्रेता की भूमिका कितनी गहरी है। 

ये भी पढ़ें - Budget 2026: हाई-स्पीड रेल से लेकर सेमीकंडक्टर पार्क और AIIMS... जानें केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को क्या-क्या मिला

आरोपी की तलाश तेज

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध मोमोज विक्रेता की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की ज्वेलरी बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस पूरे मामले की कड़ी जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें - T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का फैसला, 15 फरवरी को होना है मुकाबला

ये भी पढ़ें -  UP Weather Update: प्रदेश में अगले दो दिन कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की संभावना, जानें IMD का अपडेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article