Advertisment

डॉक्टर नामवर सिंह सम्मान 2026: प्रो. आशीष त्रिपाठी होंगे सम्मानित, विप्लवी पुस्तकालय ने किया ऐलान,  22–23 मार्च को समारोह

डॉ. नामवर सिंह सम्मान 2026 के लिए प्रो. आशीष त्रिपाठी का चयन किया गया है। विप्लवी पुस्तकालय द्वारा दिया जाने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान 22–23 मार्च 2025 को प्रदान होगा। त्रिपाठी कविता, आलोचना और संपादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते हैं।

author-image
Shaurya Verma
_dr-namvar-singh-samman-2026-award-announcement prof-ashish-tripathi hindi zxc (1)

Dr Namvar Singh Samman 2026: विप्लवी पुस्तकालय द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित डॉक्टर नामवर सिंह राष्ट्रीय सम्मान 2026 इस साल प्रख्यात कवि, आलोचक और संपादक प्रो. आशीष त्रिपाठी को दिया जाएगा। यह सम्मान 22–23 मार्च को आयोजित होने वाले दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में प्रदान किया जाएगा। नामवर सिंह की जन्मशती के अवसर पर यह सम्मान एक ऐसे साहित्यकार को दिया जा रहा है, जिन्होंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को संरक्षित एवं विस्तारित करने में अहम भूमिका निभाई है।

Advertisment

सम्मान समिति के संयोजक राजेन्द्र राजन ने बताया कि संचालन समिति की बैठक 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।  जिसमें सर्वसम्मति से प्रो. त्रिपाठी के नाम पर मुहर लगाई गई।

पहली बार आचार्य विश्वनाथ त्रिपाठी को मिला था सम्मान 

यह सम्मान 2020 से शुरू हुआ था, जिसके पहले प्राप्तकर्ता दिल्ली के प्रख्यात साहित्यकार आचार्य विश्वनाथ त्रिपाठी थे। उसके बाद क्रमशः नरेश सक्सेना (लखनऊ), प्रो. अवधेश प्रधान (वाराणसी), प्रो. शंभुनाथ (कोलकाता), प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल (दिल्ली) और प्रो. ब्रजकुमार पांडेय (पटना) को यह सम्मान दिया जा चुका है।

किसे मिलता है ये सम्मान 

नामवर सिंह की जन्मशती के अवसर पर यह सम्मान एक ऐसे साहित्यकार को दिया जा रहा है, जिन्होंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को संरक्षित एवं विस्तारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Advertisment

प्रो. आशीष त्रिपाठी का साहित्यिक व्यक्तित्व

प्रो. आशीष त्रिपाठी  का जन्म 21 सितंबर, 1973 को मध्य प्रदेश के सतना जिले के जमुनिहाई गांव में हुआ था। प्रो. आशीष त्रिपाठी वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के हिंदी विभाग में प्रोफेसर हैं। प्रो. त्रिपाठी ने कम उम्र से ही कविता लिखना शुरू कर दिया था। उनकी पहली कवित 1986 में प्रकाशित हुई थी और 1994 से उनका लगातार साहित्यिक प्रकाशन जारी है। 

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश अनुपूरक बजट 2025: यूपी विधानसभा में पेश हुआ 24 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, औद्योगिक विकास के लिए 4,874 करोड़

उनका पहला कविता संग्रह ‘एक रंग ठहरा हुआ’ (2010) प्रकाशित हुआ, जिसे लक्ष्मण प्रसाद मंडलोई स्मृति सम्मान मिला। दूसरा कविता संग्रह ‘शांति पर्व’ (2024) ने भी साहित्यिक जगत में एक अलग पहचान बनाई।

Advertisment

प्रो. आशीष त्रिपाठी आलोचना के क्षेत्र में भी वे उतने ही सक्रिय हैं। उनकी पुस्तक ‘समकालीन हिन्दी रंगमंच और रंगभाषा’ विशेष रूप से चर्चित रही। इसके अलावा वह भक्ति आंदोलन, तुलसीदास और हिंदी नाटकों पर लोक रंग-परंपराओं के प्रभाव से जुड़े अपने शोधकार्य को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस समय वे रज़ा फेलोशिप के तहत प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर की जीवनी लिखने में भी जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update: केंद्र ने NIA के निदेशक जनरल सदानंद वसंत डेटे को मूल कैडर महाराष्ट्र भेजने का फैसला लिया

नामवर सिंह की 19 पुस्तकों का संपादन

प्रो. त्रिपाठी ने प्रो. नामवर सिंह की 19 महत्वपूर्ण पुस्तकों का संपादन किया है, जिनमें कविता की जमीन और जमीन की कविता, साहित्य की पहचान, आलोचना और संवाद, संमक, जीवन क्या जिया, आधुनिक विश्व साहित्य और सिद्धांत जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने रामचंद्र शुक्ल रचनावली के आठ खंडों का संपादन भी प्रो. नामवर सिंह के साथ किया था। वे काशीनाथ सिंह, स्वयं प्रकाश, अरुण कमल और चंद्रकांत देवताले की कई पुस्तकों व कथा-चयनों का भी संपादन कर चुके हैं। 

Advertisment

ये भी पढें - पूर्वांचल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सात जिलों को मिलाकर बनेगा काशी-विंध्य क्षेत्र, वाराणसी-मिर्जापुर भी शामिल

 ये भी पढे़ं - लखनऊ: विकास प्राधिकरण की अनसोल्ड प्रॉपर्टी पर बड़ा फैसला, अब नीलामी नहीं—सीधे बिक्री, मिलेगी 25% तक की छूट

Dr Namvar Singh Samman 2026 Namvar Singh Literary Award Hindi Literature Award 2026 Ashish Tripathi Poet Critic Indian Literary Awards 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें