Gold Rate Today 12 January 2026: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज के ताजा रेट

भारत में 12 जनवरी 2026 को सोना और चांदी दोनों महंगे हो गए। 24 कैरेट सोना ₹14,215 प्रति ग्राम और चांदी ₹2,70,000 प्रति किलो पहुंच गई। प्रमुख शहरों और भोपाल-इंदौर में भी गोल्ड रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

gold-silver-rate-today-hike-12-january-2026-sona-chandi-aaj-ke-taja-bhav-rate-hindi-zxc

Gold Rate Today 12 January 2026: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में 12 जनवरी को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Gold Price Today और Silver Price Today पर नजर डालें तो निवेशकों और ग्राहकों के लिए यह अहम अपडेट है। इंडिया में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,215 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹13,030 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,661 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। बीते दिन के मुकाबले 24K गोल्ड में ₹169, 22K में ₹155 और 18K गोल्ड में ₹127 की बढ़त देखी गई है।

देश में आज का गोल्ड रेट 

आज के Gold Rate in India की बात करें तो 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,42,150 हो गया है, जबकि 100 ग्राम सोना ₹14,21,500 पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोने का 10 ग्राम रेट ₹1,30,300 और 100 ग्राम ₹13,03,000 दर्ज किया गया है। 18 कैरेट सोने का 10 ग्राम भाव ₹1,06,610 और 100 ग्राम ₹10,66,100 रहा।

बाकी शहरों में आज का रेट

भारत के प्रमुख शहरों में Gold Price Today अलग-अलग रहा। चेन्नई में 24K गोल्ड ₹14,313 प्रति ग्राम, दिल्ली में ₹14,230, मुंबई में ₹14,215 और वडोदरा-अहमदाबाद में ₹14,220 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम भी शहरों के हिसाब से हल्के अंतर के साथ बढ़े हैं।

क्या है चांदी का हाल 

चांदी की बात करें तो Silver Price Today में भी जबरदस्त तेजी आई है। आज चांदी ₹270 प्रति ग्राम और ₹2,70,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जिसमें ₹10 प्रति ग्राम और ₹10,000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 10 दिनों के Silver Rate Trend को देखें तो चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद आज बड़ी छलांग देखने को मिली है। 

ये भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 Ultra: क्या महंगा होगा गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा? जानें कब होगा लॉन्च

भोपाल-इंदौर का ताजा रेट

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी Gold Rate Today बढ़ा है। Bhopal Gold Rate और Indore Gold Rate दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना ₹14,220 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,035 और 18 कैरेट ₹10,666 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। इन शहरों में भी सोने के सभी कैरेट में ₹169 से ₹127 तक की तेजी आई है।  

ये भी पढ़ें - NHAI FASTag Scam: NHAI का अलर्ट ! फर्जी FASTag पास घोटाले से बचें, सिर्फ इस ऐप से खरीदें Annual Pass

भारत में आज सोने की कीमत (प्रति ग्राम):

कैरेटआज का भावबदलाव
24K₹14,215+₹169
22K₹13,030+₹155
18K₹10,661+₹127

भारत में आज चांदी की कीमत:

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article