/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/new-poster-2026-01-11-13-06-46.png)
Gold Rate Today 11 January 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज यानी 11 जनवरी को 24 कैरेट सोना ₹4,640 महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹4,250 तक बढ़ गई है। वहीं अगर मौजूदा रेट की बात करें राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,40,610 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती बनी हुई है और सोने का हाजिर भाव 4,479.38 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,28,900 | 1,40,610 |
| मुंबई | 1,28,750 | 1,40,460 |
| अहमदाबाद | 1,28,800 | 1,40,510 |
| चेन्नई | 1,28,750 | 1,40,460 |
| कोलकाता | 1,28,750 | 1,40,460 |
| हैदराबाद | 1,28,750 | 1,40,460 |
| जयपुर | 1,28,900 | 1,40,610 |
| भोपाल | 1,28,800 | 1,40,510 |
| लखनऊ | 1,28,900 | 1,40,610 |
| चंडीगढ़ | 1,28,900 | 1,40,610 |
क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ा दी है। अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को लेकर बयानबाजी से निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें सोना-चांदी सबसे आगे हैं इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए हालिया बयानों ने भी भू-राजनीतिक तनाव को और हवा दी है। डेनमार्क की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद बाजार में बेचैनी बढ़ी, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा।
चांदी ने भी दिखाया दम
सोने के साथ-साथ चांदी ने भी इस हफ्ते जबरदस्त छलांग लगाई है। महज एक सप्ताह में चांदी ₹19,000 प्रति किलो महंगी हो गई है। 11 जनवरी की सुबह चांदी का भाव ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 76.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें