/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/sadasd-2026-01-29-14-36-57.jpg)
Gold Silver Rate Today 29 January 2026: भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। गुरुवार 29 जनवरी को भारतीय बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए। दिन के शुरू होने पर ही भाव करीब 1,75,650 रुपये और चांदी के भाव करीब 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Redmi Note 15 Pro Series Launch: नई डिजाइन, 200MP कैमरा और 100W चार्जिंग के साथ Xiaomi का बड़ा दांव
सोना ₹1,76,990 के रिकॉर्ड स्तर पर
गुरुवार को सोने के भाव की शुरुआत तेज बढ़त के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 3,967 रुपये की तेजी के साथ 1,69,882 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,65,915 रुपये था। और कुछ समय बाद तक सोना 8,563 रुपये की मजबूती के साथ 1,75,655 रुपये पर पहुँच गया। पूरे सत्र के दौरान सोने ने 1,76,990 रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया, जबकि दिन का निचला स्तर 1,68,000 रुपये रहा है।
चांदी ₹4 लाख के पार
चांदी के भाव अपने अब तक के सबसे ऊँचे मकाम पर है। MCX पर चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 8,542 रुपये की बढ़त के साथ 3,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछला बंद भाव 3,85,366 रुपये था। दिन की शुरू में 19,245 रुपये के साथ 4,04,611 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रहा। पूरे सत्र के दौरान चांदी ने 4,07,456 रुपये का उच्चतम और 3,95,001 रुपये का न्यूनतम स्तर छू लिया।
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किग्रा) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ~₹1,71,000 | ~₹1,63,950 | ~₹3,85,000 |
| मुंबई | ~₹1,78,850 | ~₹1,65,000 | ~₹3,80,000 |
| चेन्नई | ~₹1,78,000 | ~₹1,63,000 | ~₹3,80,000 |
| कोलकाता | ~₹1,78,000 | ~₹1,63,000 | ~₹3,80,000 |
| हैदराबाद | ~₹1,78,000 | ~₹1,63,000 | ~₹4,00,000+ |
| भोपाल | ~₹1,77,500 | ~₹1,62,800 | ~₹3,90,000 |
| इंदौर | ~₹1,77,500 | ~₹1,62,800 | ~₹3,90,000 |
| रायपुर | ~₹1,77,000 | ~₹1,62,500 | ~₹3,88,000 |
| लखनऊ | ~₹1,77,800 | ~₹1,63,200 | ~₹3,92,000 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गुरुवार को सोना और चांदी रिकॉर्ड तोड़ तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना पहली बार 5,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। सोना 5,415.70 डॉलर पर खुला था और खबर लिखे जाने के समय 232.30 डॉलर की तेजी के साथ 5,535.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान सोने ने 5,584.30 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के भाव भी मजबूत रहे। चांदी 116.62 डॉलर प्रति औंस पर खुली और कारोबार के दौरान 119.51 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक यह 117.45 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही थी।
यह भी पढ़ें:मंदिर की खिड़की से घुसे चोर, हाथ जोड़े.. फिर की 16 लाख की चोरी! Live Video
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us