MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम ने बदली करवट, नौगांव सबसे ठंडा, भोपाल समेत कई जिलों में पारा गिरा, अगले कुछ दिन में और बढ़ेगी ठंड

MP Weather Update 26 November 2025: नवंबर के अंतिम सप्ताह में मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ली है, जहां रातें सर्द हो रही हैं, वहीं दिन का तापमान अभी भी कुछ क्षेत्रों में सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, अगले कुछ दिन में और ठंड बढ़ने के आसार जता रहे हैं।

MP Weather Update

MP Weather Update 26 November 2025: नवंबर के अंतिम सप्ताह में मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ली है, जहां रातें सर्द हो रही हैं, वहीं दिन का तापमान अभी भी कुछ क्षेत्रों में सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिक अगले कुछ दिन में और ठंड बढ़ने के आसार जता रहे हैं।

बीते 24 घंटों में राज्य के उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में दिन का तापमान अभी भी 30°C के आसपास बना हुआ है, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। 

5 सबसे कम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)अधिकतम तापमान (°C में)
खंडवा31.1
खरगौन31.0
तालुन (बड़वानी)30.2
उज्जैन / नर्मदापुरम / मंडला30.0
इंदौर29.6

5 सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर

शहर (जिला)अधिकतम तापमान (°C में)
खंडवा31.1
खरगौन31.0
तालुन (बड़वानी)30.2
उज्जैन / नर्मदापुरम / मंडला30.0
इंदौर29.6

बंगाल की खाड़ी-मलक्का जलसन्धि में डिप्रेशन का खतरा

भारतीय प्रायद्वीप के आस-पास दो महत्वपूर्ण मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके कारण अगले कुछ दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। 

1. मलक्का जलसन्धि में निम्न दबाव

मलेशिया और उससे सटी मलक्का जलसन्धि के ऊपर बना एक निम्न दबाव क्षेत्र अब अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रही है और अगले 48 घंटों में इसके और अधिक तीव्र होने की आशंका है। वर्तमान में यह जॉर्ज टाउन (मलेशिया) से लगभग 70 किमी पश्चिम में स्थित है।

2. बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण

एक अन्य निम्न दबाव क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण श्रीलंका और भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर के पास मौजूद है। इसके साथ 7.6 किमी की ऊंचाई तक एक चक्रवातीय परिसंचरण भी जुड़ा हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की अत्यधिक संभावना है।

देखें मैप...

26 Nov 2025 MP Map

27 Nov 2025 MP Map

ये भी पढ़ें:MP IAS Santosh Verma controversy: IAS संतोष वर्मा पर एक्शन न लेने पर सिर धड़ से अलग करने की धमकी, मुंह काला करने पर 51000 के इनाम का ऐलान

28 Nov 2025 MP Map

ये भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026: भारत-पाक का मैच 15 फरवरी को, अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला, ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी

29 Nov 2025 MP Map

CM Action Against MP Police: सीएम ने रायसेन SP और मिसरोद TI को हटाया, रेप केस में ढीली कार्रवाई से नाराज

CM Mohan Yadav action

CM Mohan Yadav Action: राजधानी भोपाल में बढ़ते अपराध और रायसेन में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में देरी से कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने मंगलवार, 25 नवंबर की देर शाम बड़ा एक्शन ( CM Mohan Yadav Action) लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article