Nothing 4a Series: मिड-रेंज स्मार्टफोन रेंज धमाल मचाएगा Nothing का ये फोन, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स

Nothing मार्च में Phone 4a और Phone 4a Pro लॉन्च कर सकता है। फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। कीमत 31,999 रुपये से शुरू हो सकती है।

nothing-phone-4a-4a-pro-india-launch-price-specifications-march-2026 hindi news zxc

Nothing 4a Series: लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing मार्च की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है। कंपनी अपने दो नए फोन Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को भारत में लॉन्च कर सकती है, जिनमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

भारत में लॉन्च की टाइमलाइन और कीमत की चर्चा

लीक्स के अनुसार Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro की भारत में एंट्री 5 मार्च को हो सकती है। कीमत की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल लगभग 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आ सकता है, जबकि Pro वेरिएंट को करीब 41,999 रुपये में लॉन्च किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज के जरिए मिड-रेंज सेगमेंट में सीधा मुकाबला करना चाहती है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर पर खास फोकस

Nothing Phone 4a Pro में 6.82 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक हो सकता है। यह फीचर गेमिंग और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस के लिए अहम माना जा रहा है।

प्रो मॉडल में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिए जाने की चर्चा है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देता है। वहीं Nothing Phone 4a में भी 6.82 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 120Hz रहने की संभावना है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है।

कैमरा सेटअप और बैटरी में बदलाव

लीक जानकारी के मुताबिक Pro वेरिएंट में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, साथ ही 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। दूसरी ओर Phone 4a में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिए जाने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें - Holi Special Train List 2026: होली से पहले रेल यात्रियों को राहत, नई दिल्ली–गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन, देखें रूट और किराया

फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। बैटरी के मामले में Pro मॉडल में 5080mAh और स्टैंडर्ड मॉडल में 5500mAh बैटरी दी जा सकती है, जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की बात कही जा रही है। 

ये भी पढ़ें -  Digital Janganana: पहली बार डिजिटल जनगणना! अब आप खुद मोबाइल-लैपटॉप से भर सकेंगे अपनी पूरी जानकारी, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रोसेस

स्टोरेज, डिजाइन और सॉफ्टवेयर अपडेट

दोनों स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकते हैं। कंपनी ने UFS 3.1 स्टोरेज की पुष्टि की है, हालांकि यह साफ नहीं है कि यह दोनों मॉडल में मिलेगा या नहीं। डिजाइन के मोर्चे पर Nothing अपनी पहचान बन चुके ट्रांसपेरेंट लुक को बरकरार रख सकता है, लेकिन इसमें कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - UP Budget 2026: सीएम योगी ने किया पेंशन बढ़ाने का ऐलान, अब महिलाओं-बुजुर्गों-दिव्यांगों को मिलेंगे 1500 रुपये

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Pro मॉडल Android 16 बेस्ड Nothing OS 4 पर चल सकता है, जबकि Phone 4a में Android 15 आधारित Nothing OS मिलने की उम्मीद है। कंपनी के सीईओ Carl Pei पहले ही संकेत दे चुके हैं कि नई 4a सीरीज में पुराने मॉडल्स की तुलना में कई अहम अपग्रेड देखने को मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें - Holi Special Train List 2026: समय रहते बुक कर लें टिकट ! होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, समय और रूट देखें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article