/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/up-2026-02-14-10-19-30.jpg)
UP Budget 2026: यूपी बजट सत्र का आज 5वां दिन है। इस दौरान सीएम योगी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा- हम 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं। अभी उन्हें 12 हजार सलाना मिलता है। जल्द ही हम इसे बढ़ाने वाले हैं। 15 फरवरी को इसका ऐलान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे।
बुजुर्ग और निराश्रित महिलाओं को अब मिलेंगे 1500 रुपये
सीएम के इस ऐलान के बाद महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगजनों की पेंशन 1000 हजार रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपए होगी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी इसकी घोषणा की थी। यानी महिलाओ, वृद्धों और दिव्यांगजनों की पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये होगी, इसका मतलब इनकी पेंशन में 500 रुपये का इजाफा होगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/up-2026-02-14-10-04-05.jpg)
पेंशन में हुई बढ़ोतरी
सामाजिक पेंशन के दायरे में दिव्यांग, वृद्धजन एवं निराश्रित महिलाएं आती है। 2017 से पहले दिव्यांग पेंशन 300 रुपये और अन्य 500 रुपये महीना थी। योगी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1000 रुपये महीना किया था। 2022 के घोषणापत्र में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये महीना करने का वादा किया गया था।
सीएम ने अब इस बढ़ोतरी का ऐलान किया है। हालांकि, बढ़ी धनराशि की तस्वीर बजट पर चर्चा के दौरान साफ होगी। प्रदेश में 67.50 लाख लोगों को वृद्धावस्था, 38.50 लाख महिलाओं को निराश्रित और 11 लाख लोगों को दिव्यांग पेंशन मिलती है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us