Advertisment

Holi Special Train List 2026: समय रहते बुक कर लें टिकट ! होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, समय और रूट देखें

होली 2026 पर यात्रियों को राहत देते हुए भारतीय रेलवे ने 1 मार्च से 31 मार्च तक कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। बढ़नी-अमृतसर, गोमती नगर-खटीपुरा, मऊ-अंबाला और सूबेदारगंज-शकूर बस्ती रूट शामिल हैं।

author-image
Shaurya Verma
Holi Special Trains List 2026 Indian railways train time table schedule seat availability routes New Delhi Varanasi patna lucknow hindi zxc

Holi Special Trains List 2026:   होली के त्योहार पर हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली 2026 से पहले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 1 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच कई होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। होली स्पेशल ट्रेन लिस्ट 2026 से जुड़ी यह जानकारी खासतौर पर उन यात्रियों के लिए अहम है, जो त्योहार पर अपने घर जाना चाहते हैं। Indian Railways

Advertisment

बढ़नी–अमृतसर–बढ़नी होली स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने गाड़ी संख्या 05005/05006 को बढ़नी और अमृतसर के बीच चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 4 मार्च से 25 मार्च तक हर बुधवार को बढ़नी से और 5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को अमृतसर से चलेगी। ट्रेन में जनरल और स्लीपर कोच उपलब्ध होंगे। यह ट्रेन तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट और जालंधर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे उत्तर भारत के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। holi 2026 train ticket booking 

ये भी पढ़ें - UP IPS Transfer list: प्रदेश में दो सीनियर IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें किसे कहां भेजा

गोमती नगर–खटीपुरा–गोमती नगर स्पेशल ट्रेन

होली के दौरान उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए 05023/05024 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 3 मार्च से 24 मार्च तक हर मंगलवार को गोमती नगर से और 4 मार्च से 25 मार्च तक हर बुधवार को खटीपुरा से रवाना होगी। इसमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा दी गई है। ट्रेन गोमती नगर से रात 11:55 बजे चलकर सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर और बांदीकुई होते हुए अगले दिन शाम 5:30 बजे खटीपुरा पहुंचेगी।  Holi 2026 Special trains 

Advertisment

ये भी पढ़िए -  यूपी में DL बनवाने पर अवैध वसूली: मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े लोगों पर आरोप, परिवहन आयुक्त ने 25 जिलों के DM से रिपोर्ट मांगी

मऊ–अंबाला कैंट–मऊ होली स्पेशल

पूर्वांचल और हरियाणा के बीच यात्रा करने वालों के लिए 05301/05302 स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को मऊ से और 6 मार्च से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को अंबाला कैंट से चलेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी तीनों श्रेणियों के कोच होंगे। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और दिल्ली जंक्शन जैसे व्यस्त स्टेशनों पर रुकेगी। 

ये भी पढ़ें -  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाई याचिका, 2 बच्चों को कोर्ट में किया पेश

Advertisment

सूबेदारगंज–शकूर बस्ती होली स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने दिल्ली और प्रयागराज रूट पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है। गाड़ी संख्या 02275/02276 हर मंगलवार और बुधवार को 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी। वहीं 02421/02422 हर रविवार और सोमवार को 1 मार्च से 30 मार्च 2026 तक संचालित होगी। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन सूबेदारगंज से रात 9:35 बजे चलकर सुबह 9 बजे दिल्ली जंक्शन और दोपहर 1 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी, जबकि वापसी में अगले दिन सुबह 4 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। 

ये भी पढ़ें - Avimukteshwarananda Controversy: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर पहली बार बोले CM योगी आदित्यनाथ, कहा-मर्यादाओं का पालन सबको करना होगा

होली स्पेशल ट्रेनों का संक्षिप्त विवरण

ट्रेन संख्यारूटसंचालन अवधिकोच सुविधा
05005/05006बढ़नी–अमृतसर–बढ़नी4–26 मार्चजनरल, स्लीपर
05023/05024गोमती नगर–खटीपुरा3–25 मार्चजनरल, स्लीपर, AC
05301/05302मऊ–अंबाला कैंट5–27 मार्चजनरल, स्लीपर, AC
02275/02276सूबेदारगंज–शकूर बस्ती3 मार्च–1 अप्रैलजनरल, स्लीपर, AC
02421/02422सूबेदारगंज–शकूर बस्ती1–30 मार्चजनरल, स्लीपर, AC
Advertisment

ये भी पढ़ें - यूपी की राजनीति में नई एंट्री: अलंकार अग्निहोत्री का नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले- अयोध्या के बाद काशी-मथुरा हारेंगे

Holi Special Trains List 2026 Holi 2026 Special trains holi 2026 train ticket booking Indian Railways
Advertisment
चैनल से जुड़ें