Advertisment

Holi Special Train List 2026: होली से पहले रेल यात्रियों को राहत, नई दिल्ली–गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन, देखें रूट और किराया

होली से पहले रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए नई दिल्ली–गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन शुरू की है। साथ ही पूर्णिया कोर्ट, सहरसा और आनंद विहार रूट पर विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया है, जबकि कुछ क्लोन ट्रेनों की बुकिंग बंद की गई है।

author-image
Shaurya Verma
_New Delhi Gorakhpur holi special train know time table route ticket price Indian railways update hindi zxc


Holi Special Train List 2026:  होली से पहले रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए नई-दिल्ली और गोरखपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही रेलवे ने पूर्णिया कोर्ट, सहरसा और आनंद विहार रूट पर विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। हालांकि कुछ क्लोन ट्रेनों की बुकिंग बंद की गई है। 

Advertisment

नई दिल्ली–गोरखपुर के बीच नई होली विशेष ट्रेन

त्योहारी सीजन की शुरूआत हो चुकी है ऐसे में भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच एक अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन बरेली के रास्ते से संचालित की जाएगी और टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। ट्रेन की संचालन 20 फरवरी से शुरू होगी। इससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 

ट्रेन का टाइम-टेबल  

ट्रेन संख्या 04022 नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और शाम 7:22 बजे बरेली पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04021 गोरखपुर से सुबह 7 बजे चलकर शाम 5:50 बजे बरेली आएगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।  यह सेवा छह मार्च और सात मार्च तक तय तिथियों में चलाई जाएगी। 

पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार विशेष ट्रेन 

रेलवे ने पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार के बीच चलने वाली विशेष एसी ट्रेन के संचालन को 1 जनवरी 2027 तक बढ़ाया है। ये ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से मार्च से दिसंबर तक सप्ताह में 4 दिन और आनंद विहार से मार्च 2026 से जनवरी 2027 तक निर्धारित दिनों में चलाई जाएगी। इससे बिहार के यात्रियों को फायदा मिलेगा।  

Advertisment

दिल्ली–बिहार के बीच स्पेशल ट्रेन 

सहरसा और आनंद विहार के बीच चलन वाली स्पेशल एसी ट्रेन दिसंबर 2026 तक चलेगी। इसका संचालन सहरसा से मार्च से दिसंबर तक हर बुधवार और आनंद विहार से मार्च से दिसंबर तक हर मंगलवार को चलाई जाएगी। इससे कोसी क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 

ये भी पढ़ें - Holi Special Train List 2026: समय रहते बुक कर लें टिकट ! होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, समय और रूट देखें

क्लोन ट्रेनों की बुकिंग बंद होने से बढ़ा दबाव

लंबी दूरी की 2 जोड़ी क्लोन (Clone) ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी के बाद बंद कर दिया जाएगा। जयनगर से अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर रूट पर चलने वाली क्लोन ट्रेन में रिजर्व टिकटों की बुकिंग रोक दी गई है। इसका असर बरेली से हो कर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - UP Budget 2026: सीएम योगी ने किया पेंशन बढ़ाने का ऐलान, अब महिलाओं-बुजुर्गों-दिव्यांगों को मिलेंगे 1500 रुपये

आनंद विहार–पुरुलिया साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी

रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने आनंद विहार और पुरुलिया के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से और शुक्रवार को पुरुलिया से चलेगी। हालांकि, संचालन की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि मार्च के पहले सप्ताह से सेवा शुरू हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें - Bijnor Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में दिखा अनोखा दृश्य, बुर्के में हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकली तमन्ना मलिक

ये भी पढ़ें - Noida News: वैलेंटाइन डे पर कार में मिले युवक-युवती के शव, पहले प्रेमी ने मारी प्रेमिका को गोली फिर खुद की ली जान

Advertisment
delhi gorakhpur special train railway holi special train Holi Special Train List 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें