Advertisment

LG UltraGear EVO Monitors: गेमर्स के लिए खुशखबरी ! LG लाया दुनिया का पहला 5K Mini LED गेमिंग मॉनिटर, देखें क्या है खासियत

एलजी ने UltraGear evo सीरीज में तीन नए गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किए हैं, जिनमें दुनिया का पहला 5K Mini LED मॉडल शामिल है। इसके साथ 39-इंच WOLED डिस्प्ले और 52-इंच 5K मॉनिटर भी पेश किए गए हैं, जो हाई ब्राइटनेस, तेज रिफ्रेश रेट और एडवांस तकनीक से लैस हैं।

author-image
Shaurya Verma
_lg-ultragear-evo-Monitors 5k-mini-led-gaming-monitors-launch-hindi zxc

LG UltraGear EVO Monitors: जनवरी में होने वाले सीईएस 2026 (CES 2026) से पहले टेक कंपनी एलजी ने गेमिंग मॉनिटर बाजार में बड़ा धमाका करते हुए UltraGear evo सीरीज के तीन एडवांस्ड मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। इनमें दुनिया का पहला 5K Mini LED मॉनिटर भी शामिल है, जो हाई ब्राइटनेस और कम हेलो इफेक्ट के लिए नई तकनीक के साथ तैयार किया गया है। कंपनी ने कीमतों का अभी खुलासा नहीं किया है।  LG CES 2026 monitors

Advertisment

लॉन्च किए गए तीनों मॉनिटर हाई-एंड गेमिंग और प्रोफेशनल सेटअप के लिए खास बनाए गए हैं। इस लाइनअप में   5K Mini LED मॉडल और 52 इंच की विशाल स्क्रीन वाला मॉनिटर के साथ-साथ 39 इंच का OLED मॉनिटर भी शामिल है।  UltraGear G9 52-inch monitor

39 इंच UltraGear GX9 मॉनिटर 

_lg-ultragear-evo-Monitors 5k-mini-led-gaming-monitors-launch-hindi zxc  (1)
39 इंच UltraGear GX9 मॉनिटर

UltraGear GX9 मॉडल (UltraGear GX9 specs) में 39 इंच की डिस्प्ले के साथ LG का टेंडम WOLED पैनल दिया गया है। इसमें 21:9 का aspect ratio और 5120 x 2160 resolution मिलता है, जो अल्ट्रा-वाइड गेमिंग अनुभव देता है। मॉनिटर Dual Mode सपोर्ट करता है, जिससे यूजर 165Hz रिफ्रेश रेट या WFHD मोड के बीच स्विच कर सकता है। ओलेड होने की वजह से इसका response time सिर्फ 0.03ms है, जो तेज़ रफ्तार गेमिंग को और स्मूद बनाता है। 

ये भी पढ़ें - वृंदावन: नए साल पर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, 1 जनवरी तक रूट डायवर्जन लागू 

Advertisment

दुनिया का पहला 5K Mini LED मॉनिटर 

27 इंच का GM9 मॉडल इस लॉन्च का सबसे बड़ा आकर्षण है। Mini LED पैनल में blooming या halo effect आम समस्या होती है, लेकिन एलजी ने इसे नई तकनीक से न्यूनतम कर दिया है। LED गैप-फिल टेक्नोलॉजी डिस्प्ले को ज्यादा contrast और ultra-high brightness प्रदान करती है, जिससे dark और bright scenes दोनों में बेहतरीन clarity मिलती है। 

_lg-ultragear-evo-Monitors 5k-mini-led-gaming-monitors-launch-hindi zxc  (2)
दुनिया का पहला 5K Mini LED मॉनिटर

मॉनिटर VESA Display HDR certified है और इसकी peak brightness 1250 nits तक पहुंचती है। Dual Mode सपोर्ट इसमें भी मौजूद है, जिसमें यूजर 165Hz से 330Hz तक के रिफ्रेश रेट में बदलाव कर सकता है। LG gaming monitors 2026

ये भी पढ़ें - BSNL New Year Offer: सिर्फ 251 रुपए में 100GB डेटा! नए साल से पहले BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Advertisment

52 इंच UltraGear G9 मॉनिटर 

एलजी ने एक ऐसा मॉनिटर भी पेश किया है, जिसका साइज किसी बड़े smart TV जितना है। UltraGear G9 मॉडल में 52 इंच की 5K डिस्प्ले मिलती है, जो स्टैंडर्ड Ultra HD मॉनिटर की तुलना में 33 प्रतिशत ज्यादा चौड़ाई देती है। यह मॉनिटर भी लगातार 240Hz पर काम कर सकता है, जिससे मल्टी-मॉनिटर सेटअप की जरूरत कम हो जाती है। बड़ी स्क्रीन पर immersive gaming और multitasking दोनों ही आसान हो जाते हैं। 5K Mini LED monitor

ये भी पढ़ें - Mahindra XUV 7XO: इन-कार थिएटर मोड, 540° कैमरा व्यू..... हाई-टेक फीचर्स की भरमार है XUV का फेसलिफ्ट वर्जन 

ये भी पढ़ें - 2026 कावासाकी निंजा 650 भारत में लॉन्च, E20 इंजन और ट्रेक्शन कंट्रोल के साथ कीमत ₹7.91 लाख, देखें फीचर्स और लुक्स

Advertisment

LG UltraGear evo monitors 5K Mini LED monitor LG gaming monitors 2026 UltraGear GX9 specs UltraGear G9 52-inch monitor LG CES 2026 monitors
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें