Advertisment

MP Weather Update: ठंड के बीच बदला प्रदेश का मौसम, कई जगहों पर छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना

मध्यप्रदेश में बादल छाए रहे और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शीतलहर का अलर्ट नहीं, पर कई शहरों में रात का तापमान 2-3°C तक घट सकता है। यह आंकड़े मौसम विभाग ने जारी किए हैं।

author-image
Wasif Khan
MP weather update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम ने एक बार फिर नया रुख दिखाया है। सोमवार (24 नवंबर) को प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहे और हवा में नमी बढ़ी। राजधानी भोपाल में सुबह से ही हल्की धुंध छाई रही और ठंड का असर भी महसूस हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में शीतलहर की कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

Advertisment

दक्षिणी हिस्सों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस और लो प्रेशर एरिया के सक्रिय रहने से दक्षिणी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। विभाग का आकलन है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। शीतलहर की स्थिति से राहत बनी रहेगी, पर पूर्वी हिस्सों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Gehu Kharidi 2025: MP में गेहूं खरीदी की दर तय, किसानों को इतने रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे, एक बार फिर प्रोत्साहन राशि का फायदा

पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य से शुष्क रहा। नरसिंहपुर में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा, जिससे दिन शीतल महसूस हुआ। अधिकतम तापमान सभी संभागों में लगभग स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 2.5 से 2.8 डिग्री की बढ़त के साथ दर्ज किया गया।

Advertisment

कौन से शहर सबसे ठंडे

प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम नौगांव (छतरपुर) में 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद नरसिंहपुर 9 डिग्री, राजगढ़ 9.4 डिग्री, रीवा 9.9 डिग्री और मुरैना व कल्याणपुर (शहडोल) 10.1 डिग्री पर रहे।

दूसरी ओर, अधिकतम तापमान में नरसिंहपुर सबसे ठंडा रहा जहांम दिन का तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हुआ। शिवपुरी 24, मलाजखंड 25, अमरकंटक 25.4 और चित्रकूट 26 डिग्री पर रहे।

ये भी पढ़ें- IRCTC Tatkal Tickets Booking: कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में काउंटर पर OTP से तत्काल टिकट, देश में पहली बार शुरू हुआ यह नया सिस्टम

Advertisment

गर्माहट वाले शहर भी दर्ज हुए

पांच शहर ऐसे रहे जहां रात का तापमान बाकी प्रदेश की तुलना में काफी अधिक रहा। नर्मदापुरम 17.3 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान वाले शहरों में पहले स्थान पर रहा। सिवनी 16.8, तालुन (बड़वानी) 16.7, अलीराजपुर 15.7 और बैतूल 15.5 डिग्री पर रहे।

अधिकतम तापमान में खंडवा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 30.5 डिग्री को छू गया। इसके बाद खरगौन 30.2, मंडला 30, तालुन 29.9 और गुना 29.7 डिग्री पर दर्ज हुए।

IMD Bhopal
IMD Bhopal

ये भी पढ़ें- Rewa Indore Flight Schedule: रीवा से इंदौर के लिए रोजाना फ्लाइट सेवा 22 दिसंबर से, विमानन कंपनियों से नई उड़ानों के लिए मांगे गए थे प्रस्ताव

Advertisment

समुद्री तंत्र फिर सक्रिय, अगले 48 घंटे अहम

सिनॉप्टिक स्थिति के अनुसार मलेशिया और मलक्का स्ट्रेट के ऊपर एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवातीय सिस्टम 7.6 किमी की ऊंचाई तक प्रभाव दिखा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह सिस्टम अगले 24 घंटों में दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक अवदाब में बदलेगा।

इसके बाद अगले 48 घंटों में यही सिस्टम दक्षिण बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ते हुए चक्रवातीय तूफान का रूप ले सकता है। साथ ही दक्षिण-पूर्व अरब सागर में भी 3.1 किमी की ऊंचाई तक चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है, जो हवाओं की दिशा और बादलों की गति पर असर डाल रहा है।

ये भी पढ़ें- Ken Mandakini River Link Project: तीसरी नदी जोड़ो परियोजना जल्द, चित्रकूट की मंदाकिनी में बहेगा केन का पानी, निकलेगी 110 किमी लंबी नहर

MP news mp weather update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें